Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने किया ‘आयुष्मति योजना’ का शुभारम्भ, जानिए क्या है यह योजना ?

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 जुलाई 2020, हल्द्वानी(सूचना)। दूसरों के घरों में काम एवं मजदूरी कर जीवन यापन करने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की देखभाल हेतु आयुष्मति योजना का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (शहरी) राजपुरा में किया। कार्यक्रम मे 50 महिलाओं की जाँच की गई तथा कामकाजी महिलाओ को पोषण किट, आयुष्मति आईडी कार्ड जिलाधिकारी द्वारा वितरित किये गये।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि आयुष्मति योजना के अन्तर्गत घरों में काम करने वाली एवं दैनिक मजदूरी करने वाली महिलायें सप्ताह भर कार्य में जाने के कारण एवं अपनी मजदूरी खोने की डर से बीमार होने के बावजूद भी समय से अपना इलाज नहीं करवा पाती है, तथा गरीब होने के कारण निजी चिकित्सालयों में उपचार कराने में भी असमर्थ होती है। गरीब, अशिक्षा, जानकारी व जागरूकता के अभाव में तथा अपने स्वास्थ्य से समझौता करने के कारण स्वास्थ्य देखभाल में लापरवाही के कारण इन महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण सम्बन्धित अनेक गम्भीर बीमारियों के होने की सम्भावना होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं का आयुष्मति योजना के अन्तर्गत पीएचसी में नि:शुल्क जाँच एवं दवाओं के साथ ही पोषण व आयरन किट दिये जायेंगे, साथ ही स्वास्थ्य काउन्सलिंग व विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी दी जायेगी। उन्होने कहा कि ऐसी कामकाजी गरीब महिलाओं को आयुष्मति आईडी कार्ड बनाये गये हैं जिसको दिखाकर चिकित्सालयों में बिना लाइन में लगे जाँच एवं उपचार के साथ ही नि:शुल्क दवायें भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गम्भीर बीमारी जाँच हेतु प्राइवेट चिकित्सालय मे भी जाँच कराई जायेगी। फिजिशियन की सलाह पर निजी चिकित्सालयों से पांच हजार तक की जाँच कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत प्रत्येक शुक्रवार को रोस्टर निर्धारित करते हुये प्रति घंटे 10-10 महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण एवं जाँच की जायेगी ताकि अधिक भीड़-भाड़ नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मति योजना का खाका जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा तैयार किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने कामकाजी महिलाओं से योजना का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि पंत ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री द्वारा घरों में काम करने वाले एवं दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओं के लिए जनपद मे जिलाधिकारी की पहल पर आयुष्मति योजना 27 फरवरी को लांच की गई। कोविड-19 लाॅकडाउन के कारण इस पर कोई कार्य किया जाना सम्भव नहीं हो पाया। जिसका शुभारम्भ पीएचसी अर्बन राजपुरा में मंगलवार को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा किया गया। आयुष्मति योजना के अन्तर्गत ऐसी घरेलु, मजदूरी, कामकाजी महिलाओें का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष कैम्प लगाये जायेंगे तथा कैम्प में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही जाँचें दवायें, नैपकीन आदि के साथ ही पौष्टिक आहार किट का भी वितरण किया जायेगा। डॉ० रश्मि पंत ने बताया कि कामकाजी महिलाओें के पोषण स्तर के सुधार के लिए आवश्यकतानुसार आयरन व अन्य पोष्टिक सामग्री का भी वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कैम्पों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल मोबाइल वैन भी उपलब्ध रहेगी। महिलायें कैम्प में सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही मास्क पहनकर अवश्य आयें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि राजपुरा एवं राजेन्द्र नगर क्षेत्र के 603 कामकाजी महिलाओं को चिन्हित किया गया है जिनके आयुष्मति आईडी कार्ड भी बना दिये गये है। पोषण विशेषज्ञ तुलिका जोशी ने पोषण सम्बन्धित विस्तृत जानकारियाँ देते हुये कहा कि महिलाओं का जब सही पोषण होगा तभी देश रोशन होगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ० ऊषा जंगपांगी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० टीके टम्टा, प्रबन्धक बाॅम्बे हास्पिटल डॉ० शैलेन्द्र मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व, प्रोवेशन अधिकारी ब्योमा जैन, सहायक आयुक्त नगर निगम बृजेन्द्र चैहान,सुपरवाइजर कुसुमलता टोलिया, सुशीला ग्वाल, जानकी उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!