Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम का निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 11 मई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद के आशारोड़ी बार्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्केनिंग किया गया तथा ख़ाँसी, जुकाम, बुखार के लक्षण पाये जाने तथा मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों का मौके पर ही  रैण्डम सैम्पलिंग की व्यवस्था की गयी है, जिनमें लगभग 43 व्यक्तियों की सैम्पलिंग की गयी है। इसी प्रकार बाहरी राज्यों से आये अन्य जनपदों के निवासियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजे जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यों से आये जनपद निवासी लगभग 2388 व्यक्तियों की माॅनिटिरिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के प्रवासियों द्वारा जनपद में अपने निजी वाहन से यात्रा हेतु किये गये 3810 आवेदनों के सापेक्ष आज जिला प्रशासन द्वारा 3149 ई-पास निर्गत किये गये तथा शेष ई-पास के आवेदनों में एक वाहन में तीन से अधिक व्यक्तियों के यात्रा हेतु आवेदन करने पर तथा लाॅकडाउन अवधि में निर्धारित मानक पूर्ण न करने पर अस्वीकृत किये गये हैं।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम का निरीक्षण किया एवं होम क्वारेंटाइन व्यक्तियों की निगरानी हेतु विशेष रूप से तैयार किये गये साफ्टवेयर के माॅनिटरिंग कार्यों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिकों को और अधिक सतर्कता के साथ माॅनिटिरिंग कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी क्रम में लाॅक डाउन अवधि में जनपद के विभिन्न ग्राम सभाओं  में होम क्वारेंटाइन किये गये अन्य प्रदेशो से आये प्रवासियों की जानकारी हेतु जिलाधिकारी द्वारा आज सम्बन्धित ग्राम प्रधानों जिनमें श्री रणबीर शर्मा ग्राम दौधा, श्री धीरेन्द्र ग्राम ठारठा, श्री दीवान सिंह ग्राम आसोई, श्रीमती मंजू चैहान ग्राम कितरौली, श्री रोशन लाल डबराल ग्राम छमरौली, सुश्री सुरूचि ग्राम कटा पत्थर, श्री चन्द्रेश कुमार ग्राम नौगांव से दूरभाष पर वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित ग्राम प्रधानों से उनके क्षेत्र में होम क्वारेंटाइन किये गये व्यक्तियों के स्वास्थ्य, एवं माॅनिटिरिंग कार्य की जानकारी भी प्राप्त की तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा। 

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/ व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति, झण्डा बाजार, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल. रोड चौक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, सर्राफा मण्डल, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट एवं गाईड, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 3002 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, वरिष्ठ नागरिक 1, थाना पटेलनगर में 1000, पटेलनगर चौकी में 550, थाना रायपुर में 150, इन्दिरानगर चैकी में 100, धारा चैकी में 500, आराघर चैकी में 300, नगर निगम में 150, कचहरी में 63, घंटाघर में 40, मच्छीबाजार में 30, पत्थरीबाग में 4, कौलागढ़ में 4, अजबपुर में 80, ट्रांस्पोर्ट नगर में 20, आईटी पार्क में 10  व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जनपद देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से खबर लिखे जाने तक विभिन्न जनपदों हेतु 14 बसों के माध्यम से कुल 296 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजे गये, जिनमें टिहरी  हेतु 3 बस के माध्यम से 68 व्यक्ति, चमोली हेतु 1 बस के माध्यम से 22 व्यक्ति, पौड़ी हेतु 3 बस के माध्यम से 56 व्यक्ति,  चमोली एवं रूद्रप्रयाग हेतु 1 बस के माध्यम से 22, उत्तरकाशी एवं टिहरी हेतु 1 बस के माध्यम से 13 व्यक्ति, बागेश्वर हेतु 1 बस के माध्यम से 22 व्यक्ति, बागेश्वर एवं चम्पावत हेतु 1 बस के माध्यम से 23 व्यक्ति, अल्मोड़ा हेतु 1 बस के माध्यम से 23 व्यक्ति, पिथौरागढ़ हेतु 1 बस के माध्यम से 24 व्यक्ति, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं  उधमसिंहनगर हेतु 1 बस के माध्यम से 23 व्यक्तियों को  सम्बन्धित जनपदों में भेजे गये। 

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 1743 निराश्रित पशुओं जिसमें 1209 श्वान, 480 गौवंश एवं 54 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1050 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, थाना रायपुर में 280, थाना पटेलनगर में 240, थाना कैन्ट में 50, कोतवाली दून में 100, थाना प्रेमनगर में 140, थाना राजपुर में 240 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।  

जनपद के देहरादून क्षेत्र में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 22 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 128.30 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 66 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  56.54 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 29 एवं बीस बीघा ऋषिकेश में 15 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आजाद कालोनी में 972, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 476 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया।

दुग्ध विकास विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 150 ली०, आवास विकास में 55, शिवा एन्कलेव में 47, बीस बीघा ऋषिकेश में 50 ली०,  कुल 302 ली० दूध विक्रय किया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में अन्य जनपदों को जाने वाले 125 व्यक्तियों को  प्रशिक्षण दिया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 806 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 8643 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3395 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

मोबाईल एटीएम वैन आवास विकास कालोनी ऋषिकेश, शिवा एन्कलेव एवं  बीस बीघा ऋषिकेश में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। 

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 105 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 96, भोजन हेतु 1, राशन हेतु 6,  कृषि से सम्बन्धित 2 काॅल प्राप्त हुई।

 

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:   https://akashgyanvatika.com/during-lock-down-social-activities-done-by-district-administration-team-on-10-may/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!