Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘‘नशामुक्ति भारत अभियान का बेहतर तरीके से इम्पिलमैन्टेशन करें’’ : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, २२ जनवरी २०२१, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘नशामुक्ति भारत अभियान का बेहतर तरीके से इम्पिलमैन्टेशन करें’’ यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नशामुक्ति भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक में सम्बन्धित विभागों को दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को संयुक्त तरीके से नशामुक्ति के सम्बन्ध में कार्य करने तथा अपने-अपने स्तर पर हर संभव बेहतर प्रयासों के द्वारा नशामुक्ति पर सम्पूर्ण नियंत्रण लगाने को निर्देशित किया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि नेशनल एक्शन प्लान ऑन ड्रग डिमाण्ड रिडक्शन (एनएपीडीडीआर) को इम्लिमैन्ट करने के सम्बन्ध में विभिन्न विभाागें को उनकी भूमिका से सूचित करें और विभागों का इस सम्बन्ध में सभी संभव सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को मुख्य संयोजक की भूमिका निभाते हुए पुलिस विभाग, आईसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से नशामुक्ति केन्द्रों के संचालन एवं रेगुलेशन के लिए नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि नियमावली में नशामुक्ति केन्द्रों के चार्जेज, ट्रीटमेंट इत्यादि का स्पष्ट निर्धारण हो तथा यह भी देखा जाए कि ये केन्द्र वास्तव में जमीनी स्तर पर कार्य कर भी रहे हैं अथवा नहीं।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोरोनेशन चिकित्सालय में एक नशामुक्ति काउन्सिलिंग केन्द्र बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसका तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कोविड-19 की अवधि के पश्चात जब विद्यालय खुलेंगे तो इसको नशामुक्ति के नजरिए से एक अवसर के तौर पर देखें क्योंकि लगभग 1 वर्ष की अवधि तक अपने घरों में रहने के पश्चात जब बच्चे विद्यालय आयेंगे तो उनको एक बेहतर नशामुक्त वातावरण प्रदान किया जाए। उन्होेंने विद्यालयों में बच्चों को तथा समय-समय पर अभिभावकों की इस सम्बन्ध में कांउसिलिंग करने तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए।

[highlight]जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों की 100 मीटर परिधि में किसी भी प्रकार की पान, तम्बाकू, फास्ट-फूड इत्यादि की दुकानों को तत्काल हटायें, साथ ही विद्यालयों के आसपास चलती-फिरती ठेली-दुकानों को भी प्रतिबन्धित करें तथा उन पर कड़ी निगरानी रखें कि कहीं वे नशे से युक्त वस्तुओं की बिक्री तो नहीं कर रहे हैं।[/highlight]

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को यह भी निर्देश दिए कि देहरादून शहर के मुख्य परिधि में आउटरीच और ड्राॅप-इन सेन्टर (ओडीआईसी) के लिए साइट का चयन कर लें साथ ही केन्द्र के संचालन इत्यादि के सम्बन्ध में विस्तृत होमवर्क कर लें, ताकि नशे की लत वाले बच्चों को इस केन्द्र पर आवश्यक उपचार, काउन्सिलिंग इत्यादि दी जा सके।

जिलाधिकारी ने नशामुक्ति भारत अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पंचायतीराज विभाग को विकासखण्ड स्तर पर व ग्राम पंचायत स्तर की बैठक में भी लोगों को इस सम्बन्ध में अनिवार्य रूप से जागरूक करने, बाल विकास विभाग को आँगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से तथा सभी विभागों को विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु 50 मास्टर वाॅलिन्टियर्स का चयन करते हुए युवाओं को इसके साथ भागीदार बनाने को कहा।

इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राइम लोकजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डाॅ० अखिलेश मिश्रा सहित पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!