Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डस्वास्थ

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19, डेंगू-मलेरिया निंयत्रण रोकथाम व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 6 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।
“कोरोना से सम्बन्धित प्रकरणों पर लिया जाय बेहतर संज्ञान” : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19, डेंगू-मलेरिया निंयत्रण रोकथाम व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को उपरोक्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना से सम्बन्धित मामलों में संदिग्ध की त्वरित सेम्पलिंग, रिपोर्टिंग व इलाज को और बेहतर बनायें तथा कोेमोर्बिडिटी पेशेन्टस की भी लगातार निगरानी रखें। इसके अतिरिक्त कोरोना से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों का पोर्टल पर दैनिक विवरण अपडेट करते रहें साथ ही उनको नियमित रूप से स्क्रीनिंग/फालोअप कर उनकी कुशलक्षेम लेते रहें। कन्टेंनमेंट जोन में भी नियमित निगरानी और वहाँ पर बेहतर सैनिटेशन, कांउसिलिंग और सैम्पलिंग की प्रक्रिया दुरूस्त रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन इलाकों में कोरोना से सम्बन्धित मामले अधिक संज्ञान में आ रहे हैं वहाँ पर इसके पीछे के कारक जाने तथा आसपास तेजी से सघन चैकिंग-सैम्पलिंग और कन्टेनमेंट जोन की सामुदायिक निगरानी के अन्तर्गत स्क्रीनिंग/जाँच की जाय।
डेंगू मलेरिया नियंत्रण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी को निर्देशित किया कि डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए नियमित रूप से व्यापक फाॅगिंग, चूना- दवा छिड़काव, फील्ड निरीक्षण करते हुए रूके हुए पानी की निकासी दुरूस्त करने और लार्वा को पनपने न देने के लिए लोगों को लगातार जागरूक करते रहें। उन्होंने निर्देश दिये कि रायपुर के जंगल में आसपास पानी के गड्डे बने हुए हैं उनका भी स्थलीय निरीक्षण कर चैक कर लें कि उसमें डेंगू के लार्वा तो नहीं पनप रहे हैं, यदि पनप रहे हैं तो उसको हटा दें अथवा दवा डाल दें। उन्होंने कहा कि जो लोग बार-बार समझाने पर भी गमलों, कूलर, छत की टंकी, टूटे-फूटे टायरों, प्लास्टिक के टूकड़ो, कूड़े के ढेर इत्यादि में मच्छर का लार्वा पनपने के लिए जिम्मेदार पाये जाते हैं तो उन पर वैधानिक कार्यवाही और भारी आर्थिक जुर्माना आरोपित किया जाय। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मिशन के अन्तर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और उपचार को बेहतर बनाये रखें तथा इसके अन्तर्गत आवंटित बजट का भी पारदर्शिता, मितव्ययता और कुशलतम तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जाय। जिन मदों में खर्च कम किया गया है उसमें खर्च बढायें। उन्होंने दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, मानवीय संसाधन बढाने और बेहतर चिकित्सा सेवायें देने के लिए किये जाने वाले प्रयासों का अमल में लाने के निर्देश दिये।
जिला डेंगू-मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डाॅ० सुभाष जोशी द्वारा इस दौरान अवगत कराया गया कि डेंगू लार्वा सर्वे एवं सोर्स रिडक्शन के अन्तर्गत अभी तक आशा कार्यकर्तियों की 300 टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 717569 आबादी के अन्तर्गत 184662 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 3258 घरों मं मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 527910 कंटेनर की जाँच की की गयी, जिसमें से 7337 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसको आशा कार्यकर्तियों की टीमों द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही उन क्षेत्रों में सभी को सचेत किया गया कि वह अपने घर एवं घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें। मच्छरों को न पनपने दें। साथ ही सभी को स्वास्थ्य शिक्षा के लिए पम्पलेट वितरित किये गये तथा डेंगू नियंत्रण हेतु सहयोग करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० बी.एस रमोला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० नरेन्द्र कुमार त्यागी, जिला डेंगू-मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डाॅ० सुभाष जोशी सहित सम्बन्धित चिकित्सक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!