Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आरटीपीसीआर रिपोर्ट फर्जी पाए जाने पर होगी अब सख़्त वैधानिक कार्यवाही, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

  • जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की कोविड-19 से सम्बन्धित समीक्षा बैठक
  • देहरादून जनपद में आज 5 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई 

[highlight]”यदि कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का अनुपालन नहीं किया जाता तो सख्ताई बरतें तथा यदि आवश्यकता हुई तो महामारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करें, किन्तु किसी भी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहनी चाहिए।” : जिलाधिकारी[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी डा० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग और सभी उप जिलाधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिये कि अन्य राज्यों एवं जनपदों से हमारे राज्य में आने वाले व्यक्तियों की जनपद की सीमा चैकपोस्ट पर कोविड-19 की रिपोर्ट ठीक तरह से चैक करें। यदि किसी व्यक्ति की आरटीपीसीआर रिपोर्ट फर्जी पायी जाती है तो तत्काल उसका आरटीपीसीआर टैस्ट करें साथ ही फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का अनुपालन नहीं किया जाता तो सख्ताई बरतें तथा यदि आवश्यकता हुई तो महामारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करें, किन्तु किसी भी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को भी गंभीरता दिखाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि ऐसे गैर सरकारी अस्पताल जो कोविड-19 के बीजकों, इन्सुरेंस और भुगतान में मनमानी कर रहे हैं उन पर क्लीनिकल एस्टबलिशमेंट एक्ट के तहत् सख्त कार्यवाही करें तथा जो अस्पताल फिर भी मनमानी करते हैं तो अधिनियम के तहत् सख्त कार्यवाही करते हुए पंजीकरण निरस्त करने और भविष्य में उनका नवीनीकरण नहीं करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को सतर्क रहने तथा अपने-अपने क्षेत्र में पीस कमेटी के माध्यम से धर्मगुरूओं से त्यौहारों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु जारी मानकों का पालन करते हुए शालीनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर-घर पर ही मनायें जाने हेतु वार्ता करने को कहा।

जिलाधिकारी ने आगामी समय में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की चेतावनी के दृष्टिगत उससे निपटने तैयारियों को भी समय से पूरा करने के निर्देश दिये और भारत सरकार को इस सम्बन्ध में दीर्घकालिक योजना के अन्तर्गत चिकित्सालयों में बढ़ाये जाने वाली अवस्थापनायें, बैड, भवन एवं मैनपावर आदि प्रेषित किये जाने वाले विवरण को भी समय से प्रेषित करने को कहा। उन्होंने बरसात में डेंगू की रोकथाम के सम्बन्ध में भी समय से जरूरी कदम उठाते रहने को कहा।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 111739 हो गयी है, जिनमें कुल 107400 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 254 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जाँच हेतु कुल 8279 सैम्पल भेजे गए। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज 46226 व्यक्तियों का सर्विलांस किया गया, जिनमें किसी भी व्यक्ति में कोविड संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए।

जनपद में जिला प्रशासन द्वारा 2 तथा विभिन्न विकासखण्डों में 3 होम आयशोलेशन किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार आज कोविड कन्ट्रोल रूम से होमआयशोलेशन में रह रहे 106 व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश चन्द्र गुणवंत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज उप्रेती सहित स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!