Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सड़क सुधारीकरण के सम्बन्ध में बैठक की गई आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 24 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में सड़क सुधारीकरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं लो.नि.वि., जल संस्थान, जल निगम, यूपीसीएल, एमडीडीए, एडीबी, नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस भी विभाग/कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्य सम्पादित किए जाने हैं, उनकी सूचना लो.नि.वि. के सर्किल कार्यालय में 31 दिसम्बर 2020 तक उपलब्ध करायें तथा उन निर्माण कार्यों को 31 जनवरी 2021 तक हरहाल में पूर्ण कर लिए जायें। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक बार सड़क बन जाने पर यदि किसी विभाग द्वारा सड़क खोदी जाती है तो सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने सड़क सुधारीकरण कार्य हेतु लो.नि.वि. को नोडल विभाग बनाते हुए लो.नि.वि को सड़क सुधारीकरण की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने के साथ ही एक वाट्सएप्प गु्रप बनाते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों सहित टेलीकाॅम कम्पनियों के अधिकारियों को भी ग्रुप में जोड़े जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग उनके द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों की सूचना वाट्सएप्प गु्रप में अद्यतन करेंगे, जिससे अन्य विभाग भी इन कार्यों से अवगत हो सके ताकि आपसी समन्वय से ऐसी कार्य योजना तैयार करें, जिससे निर्माण कार्यों के लिए बार-बार सड़क की खुदाई ना करनी पड़े। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को सड़क के बीच में आने वाले बिजली के पोल को स्थानान्तरित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान एवं एडीबी के अधिकारियों को सीवर लाईन के मैनहाॅल की स्थान की लोकेशन देने को कहा ताकि सीवर मैनहाॅल को सड़क के लेवल तक किया जा सके। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर पानी एवं सीवर रिसाव की समस्या को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए ताकि ऐसे स्थानों पर सड़क सुधारीकरण कार्य किया जा सके। उन्होंने नगर निगम में अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजपुर रोड़ में सड़क किनारे लगे होर्डिंग हटाते हुए भविष्य में यह ध्यान रखा जाए की होर्डिंग इस प्रकार से लगाए जाएं ताकि फूटपाथ पर चलने में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!