Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने लम्बित फरियादियों की जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान कर किया निस्तारण

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मण्डल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण शीघ्र हटाया जायेगा, साथ ही आयुक्त ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का नियमित सत्यापन करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये : मण्डलायुक्त दीपक रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 मई 2023, हल्द्वानी। शनिवार को विगत जनता दरबार में बहुतायत संख्या में फरियादियों की सुनवाई नहीं हो पाने के कारण लम्बित फरियादियों की मंगलवार को मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान कर निस्तारण किया।

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मण्डल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण शीघ्र हटाया जायेगा, साथ ही आयुक्त ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का नियमित सत्यापन करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये।

आयुक्त ने कहा कि निजी अमीनों का लाईसेंस निरस्त होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा भूमि का सर्वे निजी अमीनों द्वारा किया जा रहा है। निजी अमीनों द्वारा भूमि का गलत खेत नम्बर चढ़ाये जा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी भूमि का सर्वे राजस्व निरीक्षक के द्वारा ही करायें जिससे भविष्य में भूमि धोखाधडी से बचा जा सके।

जनता दरबार में जनपद बागेश्वर से आये ग्रामीणों द्वारा आयुक्त को बताया कि विजयपुर-भाटगाड-रनकाण्डे से पैसिया मोटर मार्ग जो 483.40 लाख रूपये की लागत से 6.5 किमी० बनना था जबकि मार्ग 4.5 किमी० ही बना। ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 4 गाँवों तक सड़क नहीं पहुँच पाई है। जिस पर आयुक्त ने लोनिवि अधीक्षण अभियंता बागेश्वर से दूरभाष पर वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि बाकी मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है जल्दी ही मार्ग का निर्माण किया जायेगा।

जनता दरबार में भूमि सम्बन्धी विवाद के साथ ही घरेलू विवाद भी काफी संख्या में आये। जिनका आयुक्त ने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!