Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

सीडीओ झरना कमठान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक

सम्बन्धित अधिकारियों को जिला जल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023, देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला जल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने योजनाओं को पूर्ण करने में राजस्व एवं वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं में भूमि सम्बन्धी प्रकरण पर राजस्व विभाग तथा वन सम्बन्धी प्रकरणों में वन विभाग से समन्वय करते हुए योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने विकासनगर अन्तर्गत नलकूप जलाशय ऊर्ध्व योजना के सम्बन्ध में भूड्डी, धूलकोट, बिदोली, माजरी मयचक, कारबारीग्रान्ट के भूमि सम्बन्धी प्रकरणों को तीन दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी विकासनगर तथा पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत प्रतीतनगर, खड़क माफी, शाहबनगर में योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि सम्बन्धी प्रकरण को समन्वय करते हुए तीन दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने वन प्रभागों के अन्तर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को सम्बन्धित वन प्रभाग से समन्वय करते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। वन प्रभाग चकराता अन्तर्गत लवाड़ी, डूंगरी-पेनवा, ठारठा-कुनवा, चिल्हाड़, चात्रा, धारवा पुडिया योजनाओं में वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को आपसी समन्वय करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। वन प्रभाग कालसी अन्तर्गत कटापत्थर, बावनधार, मोठी, लाखामण्डल, कुनैन तथा वन प्रभाग देहरादून अन्तर्गत भुड्डी, बागी, रिखोली, छमरोली, मोतीधार आदि योजनाओं के क्रियान्वयन में वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को आपसी समन्वय से निस्तारित करते हुए योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

बैठक में अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम ई.डी के बंसल, पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अभियन्ताओं सहित एसडीओ वन प्रभाग देहरादून स्पर्श काला, एसडीओ मसूरी, कालसी एवं चकराता सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार एवं ऋषिकेश योगेश मेहरा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!