Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने चौपाल लगाकर सुनी जन समस्यायें, कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुई

मंत्री गणेश जोशी ने 62 शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023, जसपुर। आज कृषि मंत्री एवं जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जसपुर मंडी परिसर में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं की सुनवाई के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमें से 62 शिकायतों का मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। मंत्री गणेश जोशी ने शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जन-सुनवाई चौपाल कार्यक्रम में प्राप्त होने वाली शिकायतों में-तालाबों की सफाई, नालों की सफाई, नालों का निर्माण, पानी की निकासी, सड़क निर्माण, स्कूलों का उच्चीकरण, नहर पटरी की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, आन्तरिक सड़कों का निर्माण, पेयजल की समस्या, ग्राम सभा की बंजर भूमि से कब्जा हटवाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुये। मंत्री ने कहा अधिकारियों को शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो समस्या जिला स्तर पर हल हो सकती है उनका समाधान निर्धारित समय पर होना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को शासन से संबंधित जन समस्याओं के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को पत्राचार कर शीघ्र शिकायतों का निस्तारण के निर्देश भी दिए।

कृषि मंत्री एवं जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के नारे के साथ लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार जनता के हितों और अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचे इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के लिए सभी को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सीडीओ विशाल मिश्रा विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!