Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डपर्यटनहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका,16 फ़रवरी 2023, गुरुवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलैक्ट्रेट में जिला पर्यटन विकास समिति की एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में टूर पैकेज, लक्सर में क्रोकोडायल पार्क का निर्माण, सती कुण्ड का विकास, ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के स्मारक का पर्यटन की दृष्टि से विकास, चण्डीदेवी एवं मंशादेवी पैदल मार्ग का सुधारीकरण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

जिलाधिकारी ने बैठक में टूर पैकेज के सम्बन्ध में कहा कि टूर पैकेज में सभी सुविधाओं से युक्त गाड़ियों का संचालन होना चाहिये, जिसमें स्क्रीन लगी हो, जिसके माध्यम से हरिद्वार के प्रमुख स्थानों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम से तीर्थ यात्रियों/पर्यटकों को दी जाय तथा उसमें टूरिस्ट गाइड की भी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से लक्सर में क्रोकोडायल पार्क विकसित किया जा सकता है, क्योंकि वहाँ पर मगरमच्छ बहुतायत मात्रा में दिखाई देते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के स्मारक के आसपास का विकास तथा मंशादेवी एवं चण्डीदेवी पैदल मार्ग के सुधारीकरण के लिये प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्यटन सम्बन्धी स्थानों, गतिविधियों आदि का सूचना कियोस्क, साइनेज, लघु फिल्म, स्थानीय कार्यक्रम आयोजित करते हुये, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पर्यटन के ढांचागत सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिये प्रस्ताव तैयार किया जाये तथा नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर उनका विकास किया जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास परियोजनाओं-साहसिक पर्यटन के अन्तर्गत एडवेंचर पार्क आदि के लिए भूमि भूखण्डों की पहचान करते हुये यथाआवश्यकता उनका अधिग्रहण किया जाये तथा पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए भूमि बैंक का निर्माण करने पर भी विचार किया जाये।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि पार्किंग एवं अन्य पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं, जैसे जल एटीएम, इमारत के अग्रभाग का विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन आदि हेतु सम्बन्धित स्थान पर भूमि के चयन पर भी ध्यान दिया जाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, पर्यटन अधिकारी, सुरेश सिंह यादव, सचिव रेडक्रास डाॅ० नरेश चैधरी, डिप्टी एस.पी. बी.एस. चौहान, महामंत्री श्रीगंगासभा(रजि०) तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, एसीएफ वन विभाग सुश्री सन्दीपा शर्मा, एटीओ पी.एस. नौटियाल, होटल व्यावसायी उमेश पालिवाल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!