Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय तहसील भगवानपुर परिसर में आयोजित “तहसील दिवस’’ में सुनी आमजन की समस्यायें

जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये समयबद्ध ढंग से समस्याओं के निराकरण के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी, 2023, मंगलवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को ब्लाक सभागार ब्लाॅक तहसील भगवानपुर परिसर में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु “तहसील दिवस’’ का आयोजन किया गया।

“तहसील दिवस’’ में कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने पूर्व तहसील दिवस में आई हुई समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली।
तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में राजस्व, विद्युत, पानी, पुलिस, जमीन की पैमाइश, पानी की निकासी आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुये।

“तहसील दिवस’’ में :
➤ अनिल कुमार भगवानपुर ने जमीन की पैमाइश कराये जाने सम्बन्धी प्रकरण जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया, जिस पर उन्होंने पैमाइश कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये, ग्राम पंचायत शहीदवाला ग्रण्ट के निवासियों ने पानी की टंकी आदि के सम्बन्ध में अपना अनुरोध पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
➤ लियाकत निवासी शाहपुर ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-73 में जो जमीन अधिकृत की गयी थी, उसका अभी तक मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने एन.एच. के अधिकारियों को दो दिन के भीतर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
➤ तहसील दिवस में नरेन्द्र कुमार निकट सांई मन्दिर ने उनके खसरे का सीमा निर्धारण करने का अनुरोध किया, इस पर जिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर पैमाइश कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
➤ कामरेज आलम रामपुर रोड रूड़की ने लम्बित भुगतान कराये जाने के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा, इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को 10 दिन के भीतर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
➤ तहसील दिवस में सियाराम चुड़ियाला ने अतिक्रमण हटाये जाने एवं चकरोड की पैमाइश कराये जाने,
➤ विजेंद्र कुमार चुड़ियाला ने भी पैमाइश कराये जाने,
➤ सद्दाम शाहपुर द्वारा शौचालय बनाये जाने,
➤ राजेंद्र प्रसाद चुड़ियाला द्वारा तालाब से पानी निकासी किये जाने,
➤ मोहम्मद मुस्तफा मोहितपुर द्वारा तालाबों पर बढ़ते अतिक्रमण की समस्या,
➤ पवन कुमार द्वारा शैक्षिक अभिलेखों की जाँच कराये जाने,
➤ सतीश कुमार इब्राहिमपुर द्वारा मसही ग्राम सभा की भूमि के पेड़ों को बचाये जाने,
➤ राहुल किशनपुर द्वारा पेट्रोल पम्प से उनका वेतन दिलाये जाने,
➤ शादाब सिकरोड़ा द्वारा खसरा नंबर 160 व 161 की जाँच कराये जाने,
➤ महिपाल पलूनी ने विद्युत कनेक्शन की जांच कराये जाने,
➤ अमजद खान पट्टी डाडा द्वारा दाखिल खारिज कराये जाने,
➤ श्रीमती मंजू माहेश्वरी द्वारा रास्ता छोड़े जाने,
➤ जितेंद्र इब्राहिमपुर द्वारा जमीन की पैमाइश कराये जाने,
➤ साधु राम अकबरपुर द्वारा चक मार्ग पर अतिक्रमण हटाये जाने,
➤ दिनेश कुमार पलूनी द्वारा कच्चे मार्ग को मेन हाईवे से जोड़े जाने, के सम्बन्ध में अपने-अपने प्रकरण प्रस्तुत किये।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने तहसील दिवस में आये हुये उपरोक्त सभी प्रकरणों पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये।

इस अवसर पर विधायक भगवानपुर सुश्री ममता राकेश, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० योगेश शर्मा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, जिला खाद्यपूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, डीपीओ अविनाश भैदौरिया, जिला उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, बीडीओ भगवानपुर जयन्त भारद्वाज, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, लोक निर्माण, विद्युत, नलकूप निगम, चकबन्दी विभाग, पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!