Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार ने जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सुनी जनता की समस्यायें

8 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए, अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 17 अप्रैल 2023, टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्वारा आज जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्यायें सुनी गई। इस मौके पर 18 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए।

जिला सभागार, नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पंजीकृत जनता की शिकायतों एवं अनुरोध पत्रों के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण को सुना गया तथा अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत निस्तारण करने के साथ ही जिला कार्यालय एवं संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गत जनता मिलन कार्यक्रम एवं बहुदेशीय शिविरों में पंजीकृत शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई।

इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत गैर (नगुण) विकासखण्ड थौलदार ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गैर (नगुण) के जीर्ण-शीर्ण भवन निर्माण हेतु बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया, इस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि डीपीआर भेजी गई, जिसकी स्वीकृति नहीं मिली है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा उच्च स्तर से बजट न मिलने पर जिला योजना में प्रस्तावित करें। ग्राम मठियाली पोस्ट छोलगाँव की जूरी देवी ने पीएम आवस योजनान्तर्गत आवास का लाभ दिये जाने तथा पीएमजीएस सड़क निर्माण के दौरान फलदार वृक्षों का प्रतिकर दिये जाने का अनुरोध किया गया, इस पर पीडी डीआरडीए और बीडीओ जाखणीधार को प्रकरण पर पात्रता की जांच कर आज ही प्रार्थिनी को अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही गाय की सुरक्षा हेतु के-ब्लॉक में बनाये गये गौशाला में रेलिंग व्यवस्था, गौशाला का विस्तारीकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका टिहरी से जानकारी लेते हुए एसडीएम टिहरी एवं ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि ट्रांसफर्मर को हटवाते हुए विस्तारीकरण का डीपीआर तैयार करने के साथ ही गौशाला में सभी व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें। वहीं खेल स्टेडियम बौराड़ी को खेल गतिविधियों हेतु आरक्षित रखने हेतु वहां पर पड़े सामान को हटाने के संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी एवं ईओ नगरपालिका टिहरी को चैक कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रधान ग्राम पंचायत गैर (नगुण) विकासखण्ड थौलदार ने ग्राम पंचायत में प्लास्टिक कूड़ा संग्रह केन्द्र स्वीकृति हेतु बजट आंवटन करने का अनुरोध किया गया, जिस पर डीपीआरओ को चैक कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जनता मिलन कार्यक्रम में सीडीओ गढ़वाल मनीष कुमार, एडीएम के.के. मिश्र, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास आर.के. गुप्ता, डीडीओ सुनील कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीईओ एल.एम. चमोला, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूरी, एलडीएम कपिल मारवाह, डीएसटीओ साक्षी शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!