Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार ने सुनी जनता की समस्यायें

29 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, टिहरी गढ़वाल। #जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता की समस्यायें सुनी गई। इस मौके पर 29 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समय सीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

इस मौके पर :

➤ ग्राम कुठ्ठा के प्रेम सिंह ने शिकायत की कि उनके घर के ऊपर एक प्राइवेट स्कूल द्वारा निर्माण कार्य किया गया, जिसमें सरकारी भूमि के साथ ही उनकी निजी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, सुरक्षा के दृष्टिगत कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। बरसात में मकान को खतरा होने के चलते उनके द्वारा कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है, इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी को जांच कर आवश्यक उचित कार्यवाही के निर्देश दिये।

➤ ग्राम पंचायत पिनस्वाड़ के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत में सभी विकास कार्याें की जाँच कराने का अनुरोध किया गया, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधितों को समझाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में कई कार्य चल रहे होंगे, जिन कार्यों में लापरवाही या अनयिमितता की शिकायत है, उन कार्य विशिष्ट को बिन्दुवार उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कार्य विशिष्ट की जाँच करवायी जा सके।

➤ ग्राम व पोस्ट गराकोट के दीवान सिंह ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री सौर सोलर स्वरोजगार योजना के तहत अपनी पैतृक खेती पर सोलर प्लांट लगवाया गया है, जिसमें उनके द्वारा विद्युत लाइन न पहुंचने की शिकायत की गई। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित की उपस्थिति में विद्युत विभाग एवं उरेडा विभाग के अधिकारियों से मौके पर जाकर संयुक्त जाँच कराकर एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट उपलब्ध करायें।

➤ ग्राम कोट पट्टी गोनगढ़ के कुंवर सिंह ने गाँव में हर घर नल, हर घर जल योजना के अन्तर्गत पुराने नल बिछाये जाने की शिकायत की है, इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को एजेंसी से स्थलीय निरीक्षण करवाकर आख्या रिपोर्ट मय फोटोग्राफ्स एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा।

➤ इसके अलावा जनता मिलन कार्यक्रम में लोरथा नामे तोक में कोटी-फैगुल के सम्पर्क मार्ग में सड़क के टूटे पुश्ते का पुर्ननिर्माण करने, ग्राम पंचायत चकरेड़ा में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त रास्ता एवं सुरक्षा दीवार पुर्ननिर्माण करने, ग्राम पंचायत देवरी तल्ली के गढ़ गाँव के कुण्डा का खाला तोक में मनरेगा के अन्तर्गत खेतों में घेरबाड़ करनेे, अण्डरग्राउण्ड मार्केट बस स्टैण्ड बौराड़ी में दुकान की जर्जर अवस्था के चलते पुर्नवास की जगह आंवटित करने, बौराड़ी बस अड्डे में खोख(दुकान) आंवटित करने, ग्राम पंचायत कालावन तेगना की भूमि पर स्थापित ट्रांसफार्मर व विद्युत लाईन हटाने तथा ग्राम पंचायत कालावन तेगना से कद्दूखाल तक स्वीकृत मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई में स्थानान्तरित करने, पुर्नवास से संबंधित मामले, विकासखण्ड प्रतापनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करवाने आदि के अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जिनके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!