Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल कार्यक्रम, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को माह दिसंबर 2022 तक योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला जल स्वच्छता मिशन का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर बनाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं की डीपीआर एवं अच्छादन का कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश जल संस्थान, पेयजल निगम सहित रेखीय विभागों के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन पी-1, पी-2 कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं रेखीय विभागों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल कार्यक्रम, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को माह दिसंबर 2022 तक योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला जल स्वच्छता मिशन का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर बनाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने तथा वार्षिक एक्शन प्लान बनाने के लिए शासन से मार्गदर्शन प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन अन्तर्गत शेष कार्यों की टेण्डरिंग प्रक्रिया पूर्ण करते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के संबंध में बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर जानकारी प्राप्त करें तथा जिन स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को आच्छादित किया गया है उसका प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। इसी प्रकार जनपद में हवा से पानी बनाने की योजना की स्थिति के संबंध में जिला विकास अधिकारी को निरीक्षण करते हुए योजना की प्रगति एवं उपलब्धि का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अधीक्षण अभियन्ता नमित रमोला, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान, अधि०अभि० डी.सी. नौटियाल सहित रेखीय विभागों के अधिकारी/कार्मिकों सहित पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!