Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनी जनमानस की समस्यायें

जिलाधिकारी अधिकारियों को समस्याओं को समयबद्धता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनमानस की समस्यायें सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को समयबद्धता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

आज जनसुनवाई में 92 शिकायतें प्राप्त हुई अधिकतर शिकायतें भूमि से संबंधित प्राप्त हुई, जिनमें अतिक्रमण, अवैध कब्जे, पुस्तेनी भूमि कब्जाने, डरा-धमकाकर भूमि क्रय करने के अतिरिक्त, शस्त्र लाईसेंस, विधवा पेंशन, गिरासू भवन ध्वस्तीकरण करने, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं आबादी वाले स्थानों से पटाखे की दुकानें एवं गोदाम हटवाने, भारतीय नागरिकता प्राप्त करने, मकान दिलवाने, सेवायोजित करने, विभागीय पेंशन प्रधानमंत्री आवास, परिवार रजिस्ट्रर नांमाकित करवाने, पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माण के दौरान हुई रोड़ कटिंग से मकान को खतरा होने तथा मकान सुरक्षा हेतु पुस्ता लगाने, लम्पी बीमारी से मृत पशुओें के शवों का निस्तारण करवाए जाने, बरसाती नाले की मरम्मत/निर्माण कराए जाने, सीवर के चैम्बर के ऊपर निर्माण कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को समयबद्धता से निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभाग शिकायतों को लंबित न रखें। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित विभागीय अधिकारी शिकायत पटल से जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों की निस्तारण की स्थिति देखें तथा जो शिकायतें लंबित है उनका त्वरित निस्तारण करें। यदि किसी शिकायत के निस्तारण में समय लग रहा है, तो उसकी जानकारी से संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण की शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही करने के निर्देश एमडीडीए, राजस्व विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी. तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम खान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, विद्युत, एमडीडीए, समाज कल्याण, पेयजल निगम, जल संस्थान, नगर निगम, जिला पंचायत, वन विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी चकराता, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एवं तहसील विकासनगर व डोईवाला से कार्मिक वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!