Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सुनी लोगों की शिकायतें, आज प्राप्त हुई 65 शिकायतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अक्टूबर 2022, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज 65 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायतें भूमि से संबंधित प्राप्त हुई, जिनमें अवैध अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने, संपत्ति विवाद की प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त शस्त्र लाईसेंस, पेयजल कनेक्शन, ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करने, भूमि के अभिलेख दुरूस्तीकरण, सौन्दर्यकरण, दैवीय आपदा, पीठ बाजार, कोविड काल में ड्यूटी पर कार्यरत रहे उपनल कर्मियों का वेतन भुगतान संबंधी, विधवा पेशन, वित्तीय धोखाधड़ी आदि शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण 2 या उससे अधिक विभागों से संबंधित है ऐसी शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय करते हुए शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चत करें। साथ ही उन्होंने शिकायत पटल कलेक्ट्रेट को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतें जो अभी तक निस्तारण हेतु लंबित है, ऐसी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अनुस्मारक पत्र प्रेषित करते हुए शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण कर कृत कार्यवाही से अवगत कराए।

जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायतों में :
➲ अम्बीवाला ईस्टहोपटाउन में लम्पी बीमारी से मृत हुए पशुओं के शव निस्तारण हेतु संबंधित ठेकेदार द्वारा अधिक धनराशि लिए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को आवश्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
➲ इसी प्रकार शिकायतकर्ता दिनेश द्वारा जनपद में संचालित चाणक्य डिफेंस अकेडमी सहस्त्रधारा रोड में अपने बेटे के एडमिशन हेतु धनराशि जमा कराई गई, किन्तु एकेडमी द्वारा वह कोर्स संचालित न होने पर फीस वापसी माँगने पर संस्थान के संचालकों के द्वारा फीस वापसी नहीं कर रहे है बल्कि टाला जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जाँच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील चकराता, विकासनगर एवं डोईवाला से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु वर्चुअल माध्यम से जुड़े उप जिलाधिकारियों निर्देश दिए साथ ही दूरभाष वार्ता कर शिकायतों को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही विभाग अपने कार्यालयों में प्राप्त हो रही शिकायतों का निस्तारण एवं समीक्षा भी करें ताकि शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु भटकना न पड़े। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एमडीडीए से संबंधित प्राप्त शिकायतों को यथाशीघ्र निस्तारण की कार्यवाही करें तथा एमडीडीए के वाट्सएप्प ग्रुप में भी डालें तथा शिकायतों की नियमित समीक्षा करें।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज उप्रेती, जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, अधि०अभि० डी.सी. नौटियाल, अधि०अभि० एमडीडीए अतुल कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित सिंचाई, विद्युत, नगर निगम, शिक्षा, समाज कल्याण सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला युक्ता मिश्रा वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!