Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थल गुच्चु पानी का स्थलीय निरीक्षण

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत् प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ का स्थल है गुच्चु पानी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 अगस्त 2023, देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत् ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत जनपद में 13 अगस्त 2023 को प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गुच्चु पानी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम पर सभी व्यवस्थायें वर्षा को मध्यनजर रखते हुए की जायें जिसके लिए वाटरपू्रफ टैन्ट आदि व्यवस्थायें के साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले माननीयों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस के बैठने की व्यवस्था आदि यथाशीघ्र कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर शिलाफलकम की स्थापना, पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी प्वांईट, ध्वज स्थल, वसुधा वन्दन कार्यक्रम अमृत वाटिका, वीरों का वन्दन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियों, राज्य एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस कर्मियों एवं ड्यूटी के समय शहीद हुए बहादुरों के परिवार को भी सम्मानित करने आदि समुचित कार्यक्रम को सभी विभाग जिम्मेदारी से दायित्वों निर्वहन करते हुए सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नोटियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!