Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

नशे के सौदागरों, दवा मिलावट खोरों पर जिलाधिकारी सेविन बंसल की नजर

नशा बेचने, फार्मा पदार्थों में मिलावट करने वालों पर अब संगीन धारा में आन द स्पॉट दर्ज होंगे मुकदमे, डीएम ने गठित की समिति

NO Sampling; NO परिवाद;  सीधा मुकदमा;  अन्दर हवालात

अब हर स्कूल में बच्चों की एंटी ड्रग्स समिति होगी सक्रिय

फर्मा कम्पनीज के नकली दवा-ड्रग्स पर भी ड्रग्स महकमें की लचर प्रणाली होगी समाप्त

एसडीएम/सीओ स्वयं करेंगे आकस्मिक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 फरवरी 2025, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने नशे के प्रसार को रोकने तथा बच्चों एवं छात्रों को इस बुराई से दूर रखने हेतु नियमित जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि दुकानों एवं बार में 18 वर्ष से कम आयु के वर्ग को शराब की बिक्री न कि जाए तथा दुकानों पर सीसी टीवी केमरे लगे हों व पोस्टर चस्पा करें कि 18 वर्ष से कम के लोगों सामान बिक्री नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर पर पर औचक निरीक्षण करते हुए मानिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा सूचना तंत्र मजबूत रखते हुए वांछितों को गिरफ्तार किया जाए। लोगों की कांउसिलिंग की जाए । उन्होंने ड्रग निरीक्षक को समस्त मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि नशे के प्रति बच्चों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक स्कूल में शिक्षक को नोडल बनाए तथा स्कूल में एंटी ड्रग्स समिति बनाते हुए बच्चों को भी शामिल करें। वहीं स्कूल में  मानस पोर्टल का प्रचार प्रसार करें टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर चस्पा करें।

वहीं  मिलावटी  खाद्य पदार्थ, नकली दवा, नशे के लिए प्रयुक्त दवा बिक्री पर मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए तथा इसके लिए संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, ड्रग्स इंस्पेक्टर बनाते हुए ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध कड़े एक्शन के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिस्ट्रीसिटर का  एनडीपीएस प्रोफाईल बनाया गया है तथा डॉक स्कायड के माध्यम से चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० नरेन्द्र कुमार,वन विभाग, समाज कल्याण से अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!