Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी सविन बंसल की प्रेरणाप्रद पहल : इंटेसिव केयर सेंटर साधुराम के बच्चों संग बनाया बेटे सनक का जन्मदिन

सनव, सिविक ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों संग केक काट बांटी खुशियाँ

जन्मदिन सेलिब्रेट करने पर इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों में दिखा उत्साह; आपस में बांटी खुशियाँ

स्टेटस रूपी खाई पाट गए डीएम; इंटेसिव केयर सेंटर साधुराम के बच्चों संग बनाया बड़े पुत्र का जन्मदिन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025, देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के पुत्र मास्टर सनव बंसल ने आज आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया। मास्टर सनव ने बच्चों के बीच केक काटकर खुशियाँ साझा की। इस दौरान बच्चों ने कागज से बना गुलदस्ता सनव को भेट किया। आज जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल की धर्मपत्नी श्रीमती सुरभि बंसल ने अपने दोनों बच्चों सनव और सिविक के साथ आधुनिक केयर सेंटर पहुँची तथा बच्चों के साथ सनव का 8वॉ जन्मदिन केयर सेंटर के बच्चों संग मनाया। इस दौरान बच्चों ने आपस में खूब मस्ती की। इस प्रयास से जहाँ जिलाधिकारी ने स्टेटसरूपी खाई पाटते हुए बेटे का जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों संग मनाया, वहीं केयर सेंटर के बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।

इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने सनव को अपने बीच पाकर उत्साह एवं प्रसन्नता व्यक्त की। केयर सेंअर के बच्चों ने सनव को जन्मदिन की शुभकाना दी। इस दौरान सेंटर के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने सनव को जन्मदिन की शुभकामनायें दी तथा केयर सेंटर के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं और कहा कि ऐसे अवसर बच्चों को सामाजिक जुड़ाव एवं आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में बालश्रम एवं भिक्षावृति परिस्थितियों से रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सेंटर में बच्चों की काउंसलिंग, नियमित अध्ययन, व्यक्तित्व विकास तथा जीवन कौशल से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। जिला प्रशासन देहरादून ने कर दिखाया है कि समाज में संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना से ही बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इंटेंसिव केयर सेंटर के संचालकों एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

अभी तक 103 बच्चों को मांइड रिफार्म कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए स्कूल में दाखिला दिलाया गया है तथा 50 बच्चे स्कूल में दाखिले को तैयार हो चुके हैं, जिनको शीघ्र स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा। आधुनिक इंटेसिंव केयर सेंटर में बालश्रम, भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चों को योग, संगीत, खेल आदि विभिन्न गतिविधि के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!