Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

जिलाधिकारी सविन बंसल ने की डेंगू पर प्रहार की क़वायद शुरू

👉 घर-घर सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कसे पेंच, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

👉 घर-घर सर्वेक्षण न किए जाने की, की जा सकेगी शिकायत

👉 शिकायत के लिए नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर जारी, लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340

👉 फॉगिंग और दवा के छिड़काव की ज़िम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी

👉 फॉगिंग और दवा छिड़काव की मशीनें स्वास्थ्य विभाग को भी उपलब्ध कराने के निर्देश, फंड्स उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी जिलाधिकारी ने स्वयं ली

👉 नगर निगम उपलब्ध कराएगा स्वास्थ्य विभाग को फ़ॉगिंग और दवा छिड़काव मशीनें

👉 नगर निगम ऋषिकेश में भी फॉगिंग और छिड़काव मशीनों की कमी पर जताई नाराज़गी, संख्या तत्काल दोगुनी करने के निर्देश

👉 डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर संपर्क किया जा सकता है।

👉 इतने वर्षों बाद भी अपना ब्लड बैंक न होने पर बिफरे ज़िलाधिकारी

👉 कोरोनेशन अस्पताल का अपना ब्लड बैंक तत्काल ग्राउंड पर लाने के दिये निर्देश

👉 ब्लड बैंक के लिए ज़मीन और फंड्स उपलब्ध कराने की स्वयं ली ज़िम्मेदारी

👉 एसडीएम सदर, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त सर्वेक्षण कर भूमि और फंड्स की उपलब्धता सहित ब्लड बैंक व्यवहार्यता परीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

👉 ज़िलाधिकारी ने कड़े शब्दों में हिदायत दी : कमरों के भीतर मीटिंग और कॉर्डिनेशन से नहीं चलेगा काम, सरकारी मशीनरी को फील्ड पर उतारने के दिये कड़े निर्देश

जिलाधिकारी सविन बसंल ने देर सायं ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में डेंगू नियंत्रण की समीक्षा बैठक ली गयी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने देर सायं ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में डेंगू नियंत्रण की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डेंगू की रोकथाम हेतु प्रभावी सर्विलांस करने तथा कार्याें की मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने दवा एवं फॉगिंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को देते हुए फॉगिंग और दवा छिड़काव की मशीनें स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों ने फॉगिंग मशीन की कमी बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने मशीनें दोगुनी करने के निर्देेश देते हुए कहा कि इस कार्य में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नगर निगम ऋषिकेश को मशीने बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का ब्लड बैंक न होने पर हैरानगी जाहीर करते हुए अधिकारियों को जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक धरातल पर लाने की तत्काल कवायद शुरू करने के निर्देश दिए। चिकित्यालय का अपना ब्लड बैंक होने से मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, ज़िला समाज कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त सर्वेक्षण कर भूमि और फंड्स की उपलब्धता सहित ब्लड बैंक व्यवहार्यता परीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में हिदायत दी कि कमरों के भीतर बैठक और समन्वय करने से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकारी मशीनरी को फील्ड में उतारना होगा तथा अधिकारियों को मॉनिटरिंग के साथ ही स्वयं एवं अपने-अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्याें का मूल्यांकन करना आवश्यक है।

डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 18001802525 पर संपर्क किया जा सकता है। सफाई तथा अन्य शिकायतों के लिए नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर जारी, लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340 पर संपर्क किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!