Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिकेश तहसील में जनता दर्शन/जनसुनवाई आयोजित कर समस्यायें सुनी

सरकार द्वारा दिए गए पट्टों पर अधिकार के लिए वर्षों से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे फरियादियों की समस्या को डीएम ने मौके पर किया निस्तारित।

जनसेवक कार्य जनता की समस्या का निस्तारण करना, अपने दायित्वों को समझे अधिकारी : जिलाधिकारी

नगर निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और फुटपाथ पर गाड़ियों की पार्किंग को लेकर पुलिस विभाग को व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के दिये निर्देश।

ऋषिकेश तहसील में जिलाधिकारी ने सुनी आम जनता की समस्यायें, संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2024, ऋषिकेश/देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिकेश तहसील सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस की समस्यायें सुनी। तहसील दिवस में बिजली, पानी, अतिक्रमण, पार्किंग, सड़क आदि से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। खदरी निवासी एक शिकायकता द्वारा शिकायत की गई की उनको पट्टे प्राप्त हुए थे किन्तु सभी के पट्टे आनलाईन हो गए हैं जबकि उनका पट्टा आनलाईन रिकार्ड में नहीं चढ़ा, जिस पर जिलाधिकारी ने 02 घंटे के भीतर कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायतों पर नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को अभियान चलाते हुए सड़कों गलियों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।

वहीं परिवार नियोजन योजना के अन्तर्गत प्राप्त हुए पट्टों पर अधिकार न मिलने तथा वर्षों सें सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने वाले फरियादियों की व्यवस्था को सुनते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि पूर्व में दिए गए पट्टों में भूमि सम्बन्धी कोई पेच है तो सम्बन्धितों के नए जगह पर पट्टे आवंटित करने की कार्यवाही करे।

जनता दर्शन/जनसुनवाई में लगभग 100 से अधिक फरियादियों की शिकायतें प्राप्त हुई। यहाँ जिलाधिकारी ने विभिन्न फरियादियों की समस्याओं को सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और फुटपाथ पर पार्किंग को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को वृहद्स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आवारा पशुओं के घूमने और लोगो को चोटिल होने की घटना पर उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के लिए पशु वाहन बढ़ाया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत खदरी, एवं रानीपोखरी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सरकारी भूमि का अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसेवक का कार्य जनता की सेवा करना है। यदि जनता को किसी भी प्रकार से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। एक जनसेवक होने के नाते उनका यही प्रयास है कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होने के साथ ही उनकी अधिकांश शिकायतों का समाधान किया जाए।

जिलाधिकारी ने तहसील तहसील परिसर का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को ठीक नहीं पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृता परमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित समस्त जिलाधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!