Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

देहरादून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा की। इसको लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार एनोमली, नो-मैपिंग, मतदाताओं को जारी नोटिस, सुनवाई तथा दावों-आपत्तियों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों में कुल 11,90,805 मतदाता दर्ज हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित 3,95,772 एनोमली और 1,52,170 नो-मैपिंग के मामले चिन्हित किए गए हैं। इन मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जांच और सुनवाई के दौरान अब तक 29,929 मतदाता अपात्र पाए गए हैं।

डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों में भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में उपलब्ध अभिलेखों और दस्तावेजों का उचित सत्यापन किए बिना निर्णय न लिया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित भाजपा, कांग्रेस, सीपीआई (एम), बसपा और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले के सभी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Loading

error: Content is protected !!