Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा ग्राम थरकोट में निर्मित 35 मत्स्य तालाबों का किया गया निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम थरकोट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 08 जून 2023, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा ग्राम थरकोट में निर्मित 35 मत्स्य तालाबों का निरीक्षण कर उनमें विभिन्न प्रजातियों जैसे ग्रासक्रेप, सिल्वर क्रेप व रूहूँ प्रजातियों के मछली के बीजों का संचय किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम थरकोट में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों से भेटं कर उनसे उनका हाल चाल जानकर ग्रामवासियों से ग्राम से सम्बन्धित समस्याओं की भी जानकारी ली गई, जिस पर ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम थरकोट में स्थापित नलों में पानी न आने की समस्या रखी गई व विद्यालय में चहर दिवारी, गेट निर्माण किए जाने की समस्या रखी गई, जिनके जल्द समाधान किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा ग्राम थरकोट का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया, इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य विभाग डॉ० रमेश सिंह चलाल ने भी जिलाधिकारी को उक्त योजना की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन करने वाले उत्पादकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि थरकोट ग्राम में मछली उत्पादन की अपार संभावनायें हैं, मछली उत्पादक इसे आगे ले जाकर सफल बनाते हुए इसे अपनी आजीविका का साधन बनायें।

विदित रहे कि इन 35 तालाबों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनटाइड फंड से 20 लाख रुपए की धनराशि मत्स्य विभाग को उपलब्ध कराई गई थी l इस दौरान मछली तालाब निर्माता जितेन्द्र सिंह रावल,बहादुर सिंह रावल, शिवराज सिंह, जगदीश प्रसाद, रमेश राम आदि को जिलाधिकारी द्वारा मछली उत्पादन में वृद्धि लाते हुए इसे सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया

इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ० रमेश सिंह चलाल, मत्स्य निरीक्षक अनिल उन्याल, फिशरमैन देवी दत्त पंत समेत मछली उत्पादक, ग्रामवासी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!