Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने मंडी परिषद, पेयजल निर्माण व केऐमवीएन को गतिमान विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी हेतु विभागीय अधिकारियों को सम्बन्धित ठेकेदारों को कार्य गुणवत्ता पूर्ण रूप से करने के निर्देश दिए।

वर्तमान में पेयजल निर्माण निगम के जनपद में 84 कार्य गतिमान हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2023, शुक्रवार, हल्द्वानी, नैनीताल। कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मंडी परिषद, ब्रिडकुल, केमवीएन, पेयजल निर्माण व एनएचएआई के जनपद में गतिमान विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में समयावधि, गुणवत्ता व पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। कहा कि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर पूर्ण होकर जनता को लाभान्वित किया जाना है, इसका अधिकारी ध्यान रखे।

जिलाधिकारी ने मंडी परिषद, पेयजल निर्माण व केऐमवीएन को गतिमान विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिन योजनाओं में जून 2023 तक कार्य पूर्ण किया जाना था उन योजनाओं में सम्बन्धित ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाते हुए सितम्बर 2023 तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित निर्माण दाई संस्थाओं को जिला योजना व जिले से विभिन्न मदों (जैसे आपदा, अनटाइड फंड व अन्य ) से अबतक जारी धनराशि की बचत का विवरण तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिन विभागों की बचत राशि शेष है उनके विवरण के साथ ही जिन विभागों को बचत वापिस कर दी गई है उनका विवरण भी उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी हेतु विभागीय अधिकारियों को सम्बन्धित ठेकेदारों को कार्य गुणवत्ता पूर्ण रूप से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यों की गुणवत्ता के साथ ही कार्य निर्धारित समयावधि मे पूर्ण हो इसके लिए नियमित क्षेत्रीय भ्रमण व अभियंताओ की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। वर्तमान में पेयजल निर्माण निगम के जनपद में 84 कार्य गतिमान हैं।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, ईई लोनिवि अशोक चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!