Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शीतलहर की चेतावनी के दृष्टिगत जनपद में अलाव जलाने की व्यवस्था बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए

जनपद के नगर निगम, नगर पालिकाओं में 130 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं तथा 11 रैनबेसरों में लगभग 45 लोग प्रतिदिन ठहराए जा रहें हैं : के.के. मिश्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी, 2023, शुक्रवार, देहरादून। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था बनाए। साथ ही जरूरतमंद लोगों को गरम कपडे एवं कंबल वितरित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शीतलहर में कोई भी व्यक्ति रात्रि में खुले आसमान के नीचे न रहे इसके लिए अधिकारी रैनबसेरों में समुचित मूलभूत सुविधायें एवं व्यवस्थायें बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्थाई रैनबसेरे भी चिन्हित कर लिए जायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद लोगों को रैनबसेरों में ठहराया जा सके। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को रैनबसेरों में ठहराये जा रहे लोगों तथा कंबल वितरण की प्रतिदिन की सूची अद्यतन करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जनपद के नगर निगम, नगर पालिकाओं में 130 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं तथा 11 रैनबेसरों में लगभग 45 लोग प्रतिदिन ठहराए जा रहें हैं। साथ ही शीतलहर के चलते समस्त उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों में चिंहित किए गए मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चुना नमक आदि व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!