Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतटिहरी गढ़वाल

जनपद में आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय कयाकिंग एवं कैनोइंग खेल विशेष प्रशिक्षण शिविर का जिलाधिकारी मयूर दीक्षितने किया शुभारम्भ

इस प्रकार के आयोजनों से जहाँ एक तरफ खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का अनुभव प्राप्त होगा, वहीं दूसरी तरफ जनपद में पर्यटन की अपार संभावनायें विकसित होंगी : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2023, रविवार, टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय कयाकिंग एवं कैनोइंग खेल विशेष प्रशिक्षण शिविर का रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोटी कॉलोनी वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स, आईटीबीपी सेंटर, नई टिहरी में 3 से 12 सितंबर 2023 तक आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय कयाकिंग एवं कैनोइंग खेल में महिला एवं पुरुष वर्ग का विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि महासचिव उत्तराखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन डी.के. सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहाँ एक तरफ खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का अनुभव प्राप्त होगा, वहीं दूसरी तरफ जनपद में पर्यटन की अपार संभावनायें विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

महासचिव उत्तराखंड ओलंपिक संघ डी.के. सिंह ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में खेल विभाग उत्तराखंड, आईटीबीपी, टी.एच.डी.सी टिहरी गढ़वाल एवं उत्तराखंड कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ एवं उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। आई.टी.बी.पी के डिप्टी कमांडेंट आशुतोष बिष्ट द्वारा कयाकिंग एवं कैनोइंग की तकनीकी पहलुओं के संबंध में जानकारी दी गई।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 25 खिलाड़ी एवं 2 प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इससे पूर्व 02 सितंबर 2023 को इस विशेष प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन ट्रायल्स आयोजित किया गया, जिसमें 47 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 14 से 17 सितंबर 2023 तक नई टिहरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मंच का संचालन प्रबंधक जन संपर्क टी.एच.डी.सी. मनवीर नेगी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, सिक्योरिटी एसोसिएट टीएचडीसी ओम प्रकाश भट्ट, उप प्रबंधक जनसंपर्क टीएचडीसी आर.डी. ममगांई, मीडिया प्रभारी डीडी न्यूज़ जयप्रकाश कुकरेती, मंडल प्रवक्ता राजकीय शिक्षक उत्तराखंड कमल नयन रतूड़ी गढ़वाल, अभियंता टी.एच.डी.सी सुरेश अवर, क्रिकेट प्रशिक्षक सम्राट क्रिकेट अकादमी नई टिहरी असद आलम, सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक नई टिहरी यजुवेंद्र चौहान एवं आई.टी.बी.पी. के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!