Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए निर्देश : ‘विकास कार्यों हेतु अवमुक्त कराई गई है धनराशि को शत-प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें’

विकास कार्यों में यदि किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जायें

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में #जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि के संबंध में विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि जो भी धनराशि विकास कार्यों हेतु उन्हें अवमुक्त कराई गई है उन कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए धनराशि को शत-प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें।

जिला योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों द्वारा जिला योजना के अंतर्गत निर्गत धनराशि पूर्णतः व्यय नहीं की गई है ऐसे सभी विभाग अवशेष धनराशि को 20 मार्च, 2023 तक शत-प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाए। यदि धनराशि समय सीमा के अंतर्गत व्यय नहीं की जाती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

विकास कार्यों में यदि किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जायें

जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी है कि विकास कार्यों में यदि किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं उन योजनाओं के फोटोग्राफ्स जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत निर्गत धनराशि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त योजनाओं में अवशेष धनराशि को शीर्ष प्राथमिकता से व्यय करना सुनिश्चित करें एवं #बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जो विभाग बी श्रेणी में हैं वह ए श्रेणी में आने के लिए अपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने अवगत कराया है कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं में अनुमोदित परिव्यय 46512.80 के सापेक्ष जिला स्तर से अवमुक्त की गई धनराशि 37417.98 के सापेक्ष 33330.11 लाख की धनराशि व्यय की गई है जिसका व्यय 89.08 प्रतिशत है। उन्होंने अवगत कराया कि जिला सेक्टर में अनुमोदित 4268.00 के सापेक्ष जिला स्तर से 4268.00 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसके सापेक्ष 3568.77 की धनराशि व्यय की गई है जो 83.62 प्रतिशत व्यय किया गया है। राज्य सेक्टर में अनुमोदित परिव्यय 14101.93 लाख के सापेक्ष जिला स्तर से 10535.68 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसमें 8014.61 धनराशि व्यय की गई है जिसका व्यय 76.07 प्रतिशत है। केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत अनुमोदित परिव्यय 28142.88 लाख के सापेक्ष जिला स्तर से 22614.30 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसके सापेक्ष 21746.74 लाख की धनराशि व्यय की गई है जिसका व्यय प्रतिशत 96.16 है।

बैठक से प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० आशीष रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीएस रावत, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र एचसी हटवाल सहित सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!