Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 29 अप्रैल 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में साफ-सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि धाम में स्वच्छता बनी रहे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उचित निस्तारण हेतु सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार की अध्यक्षता में व्यापार संस्था, केदारसभा व व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक निदेशक शहरी विकास द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल में नागरिकों के निर्धारित कर्तव्य एवं कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम 2016 के विषय की जानकारी दी गई। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि स्वच्छता में अपना सहयोग प्रदान करें, बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सभी व्यापारी अपने व्यापारिक अधिष्ठान में कूड़ा दान रखेंगे सारा कूड़ा कूड़ेदान में ही डालेंगे तथा समस्त श्रद्धालुओं को भी कूड़ेदान में कूड़ा डालने हेतु प्रेरित करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल 2023 को केदार सभा एवं व्यापार संस्था व नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा एक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष व्यापार संस्था चंडी प्रसाद तिवारी, अध्यक्ष केदारसभा राजकुमार तिवारी, मुकेश कुमार, रिसाइकिल कंपनी के सदस्य आशीष कुमार, हिमानी, नगर पंचायत केदारनाथ से मुकेश कुमार, अनिल कुमार एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में प्लास्टिक रैपर एवं प्लास्टिक की बोतल को ग्राहकों को वापस करने के लिए रिसाइकिल संस्था एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे अभियान के तहत पानी की बोतल एवं अन्य मल्टीलेयर प्लास्टिक की पैकिंग वाली सामग्री पर बार कोड लगाए जाने के लिए बार कोड वितरित किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ग्राहक द्वारा 10 रुपए अतिरिक्त अदा किया जाएगा। बोतल पर चिन्हित स्थान पर वापस करने एवं बार कोड स्कैन करने पर 10 रुपए वापस उपलब्ध कराए जायेंगे। जिसके लिए आज लगभग 2 हजार बार कोड व्यापारियों को वितरित किए गए हैं और सभी से आग्रह किया गया है कि सभी लोग यह बार कोड लगाकर ही अपनी पानी की बोतल व अन्य पेय की बोतलें बेचें जिससे कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बना रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!