Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में सुलभ इंटरनेशनल व नगर पंचायत केदारनाथ, पर्यावरण मित्रों द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर की जा रही है सफाई व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 29 अप्रैल 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुलभ संस्था, जिला पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग साफ एवं स्वच्छ रहे तथा केदारनाथ धाम में आ रहे तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ धाम में सुलभ इंटरनेशनल व नगर पंचायत केदारनाथ, पर्यावरण मित्रों द्वारा हो रही बर्फवारी में भी कठिन परिस्थितियों में निरंतर सफाई व्यवस्था की जा रही है, जिससे कि आने वाले तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ धाम में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा जिला पंचायत द्वारा भी यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों में साफ-सफाई व्यवस्था निरंतर की जा रही है।

इस आशय की जानकारी देते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रेम सिंह रावत ने अवगत कराया है कि जिला पंचायत द्वारा आज यात्रा पड़ाव के मुख्य स्थानों जिसमें नगरासू, घोलतीर, बांसवाड़ा, गुप्तकाशी आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था की गई जिसमें पर्यावरण मित्रों द्वारा 02 क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया जिसमें एक क्विंटल गुप्तकाशी में सेवा इंटरनेशनल संस्था के कंपेक्टर में निस्तारण हेतु भेजा गया तथा शेष प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!