Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वालस्वास्थ

जिलाधिकारी पौड़ी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने शहर में नियमित फॉगिंग व घर-घर जाकर डेंगू की पुष्टि करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 सितम्बर 2023, सोमवार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बेस चिकित्सालय कोटद्वार का निरीक्षण व संबंधित अधिकारियों के साथ डेंगू की रोकथाम हेतु बैठक की। उन्होंने वहां डेंगू वार्ड, जनरल वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख स्वास्थ्य अधीक्षक को अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते हुए वहां सभी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने एक ही डॉक्टर की ड्यूटी 02 जगह लगाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी का कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही जिलाधिकारी ने डेंगू नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी के द्वारा अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर 2 दिन का वेतन आहरण न किये जाने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं ब्लॉक कार्डिनेटर व सफाई निरीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने संबंधी अधिकारी को वेतन रोकने और पर्यावरण पर्यवेक्षक नगर निगम द्वारा सफाई कार्य, फॉगिंग सहित अन्य कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण तलब किया।

जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम व लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर उसमें इन्चार्ज अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल सहायक नगर आयुक्त व सफाई निरीक्षक को शामिल करते हुए निरंतर रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि डेंगू के केस आने पर कान्टैक्ट ट्रैकिंग टीम बनाये, जिसमें पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग एवं नगर निगम के कर्मचारी की तैनाती करें। उन्होंने प्रमुख चिकित्साधीक्षक कोटद्वार को डेंगू की रोकथाम के मध्यनजर कोटद्वार स्थित प्राईवेट अस्पतालों के डॉक्टर एवं आशा कार्यकत्री की बैठक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहें कार्यों की प्रगति व निगरानी हेतु वॉट्सअप ग्रुप बनाने को कहा

इस दौरान प्रमुख चिकित्साधीक्षक द्वारा अस्पताल में 06 वार्ड बॉय, 06 नर्स, 03 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर व 01 एम्बुलेंस की मांग की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने मांग पत्र भेजने के लिए निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से शहर में फॉगिंग करने के साथ ही घर-घर जाकर डेंगू की पुष्टि करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने डेंगू कंटेनमेंट जोन बनाए गए गिवईस्त्रोत क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह साहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!