Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने बस टर्मिनल कंपाउंड पहुँचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2022, मंगलवार, देहरादूनजिलाधिकारी डॉo आर. राजेश कुमार ने आज चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी एवं बिस्कुट वितरित किए। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से वार्ता की उन को हो रही परेशानी भी पूछी। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर राजस्थान से आए यात्रियों के समूह से वहाँ रुकने का कारण पूछा। उनके द्वारा बताया गया कि जाने हेतु बस का इंतजाम नहीं हो पाया जिस पर उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों के साथ आए उनके एजेंट से बात की जिसने बताया कि यात्रा दल आज अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित यात्रियों को आज अपराहन 4:00 बजे तक रवाना करने के निर्देश उनके एजेंट को दिए। यात्री आज रवाना न होने की दशा में संबंधित एजेंट पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आर राजेश कुमार ने मंगलवार को बस टर्मिनल कंपाउंड पहुँचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों व्यवस्था में कुछ व्यवधान आया था। वर्तमान में यात्रा व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है।

जिलाधिकारी ने बस टर्मिनल कंपाउंड में रुके श्रद्धालुओं को स्वयंसेवी संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए पानी की बोतल और बिस्कुट वितरित किए। पंजीकरण कार्यालय जाकर उन्होंने आवश्यक जानकारी जुटाई। स्वयंसेवी संस्थाएं प्रतिदिन दो समय यहां श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन उपलब्ध करा रही है। एआरटीओ को निर्देशित किया गया है कि यहाँ विशेष रूप से वाहन की व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क रहें। विभाग की ओर से वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले दिनों अत्यधिक भीड़ आ जाने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुई थी। अब सब कुछ ठीक कर लिया गया है। यात्रियों को समय पर वाहन मिल रहे हैं। वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था हो गई है।

हरिद्वार में ओवर रेटिंग और व्यवस्था से बाहर वाहनों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इस दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों को चेक पोस्ट पर निरंतर जांच करने को कहा गया है। स्थानीय पुलिस को ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके बाद व्यवस्था में सुधार आया है।

सोमवार को 4750 यात्री यहाँ से रवाना किए गए। मंगलवार की दोपहर तक 3500 श्रद्धालु यात्रा पर भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में व्यवस्था से बाहर संचालित हो रहे वाहन और ओवर रेटिंग पर प्रशासन गंभीर है।

जिलाधिकारी डॉo आर राजेश कुमार ने बताया कि चार धाम यात्रा में गंगा दशहरा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को लेकर अभी से तैयारी कर ली गई है। उत्तरकाशी बस दुर्घटना मामले में उन्होंने कहा कि शासन की ओर से जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

इस मौके पर उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक डीसी ढौंडियाल, एआरटीओ प्रशासन अरविंद कुमार पांडे, जोनल मजिस्ट्रेट व तहसीलदार मुकेश चंद रमोला, नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान, नोडल अधिकारी पर्यटन केएस नेगी, सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवाण, जलकल अभियंता अनिल नेगी, एसएसआइ डीपी काला आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!