Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2022, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी ने जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी ने वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत त्रैमास मार्च 2022 तक की प्रगति, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि आदि योजनाओं एवं मार्च 2022 तक एनपीए आदि की समीक्षा की। बैठक में लीड बैंक मैनेजर कुलवीर सिंह पांक्ति ने अवगत कराया कि वार्षिक ऋण योजना 2021-22 के अन्तर्गत मार्च 2022 तक वार्षिक लक्ष्य रूपये 530185.38 लाख के सापेक्ष रूपये 490883.68 लाख, लक्ष्य के सापेक्ष 92.58 प्रतिशत प्रगति रही है।

प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा के दौरान कई बैंकों की प्रगति न्यून रहने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे बैंकों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में प्रतिभाग न करने वाले बैंकों एवं विभागों को जिलाधिकारी अथवा उनकी ओर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा के दौरान प्राप्त 47 आवेदन के सापेक्ष 35 आवेदन बैंकों में लबिंत रहने को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से जुलाई माह तक आवेदन का निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने प्राइवैट क्षेत्र के बैंकों को योजनाओं के क्रियान्यवन की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किये जाने वाली कार्यशालाओं में बैंकों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों को एनपीए की स्थिति में सुधार लाते हुए वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य शहरी निका क्षेत्र में कोविड-19 के कारण् प्रभावित हुए रेहड़ी/पटरी पर अति लघु व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों के लिए बैको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है इसके लिए सभी बैंक के प्रबन्धकों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए अधिक से अधिक से पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक कुलवीर सिंह पांगती, आरबीआई से मीनाक्षी वर्मा, मुख्य प्रबन्धन भारतीय स्टेट बैंक दीपक लिंगवाल, पर्यटन अधिकारी जे.एस चैहान, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ विद्यासागर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत नेगी सहित विभिन्न बैंको प्रबन्धक/प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित विभागोें के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!