Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में जिला उद्योग केन्द्र के तत्वाधान में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आहूत की गई है। बैठक में फार्मा प्रोडक्टस, फर्नीचर आदि के निर्यात में जनपद देहरादून को हब बनाने की संभावना पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निर्यात प्रोत्साहन हेतु जो सुविधायें/साधन हमारे पास उपलब्ध है, उनमें और अधिक सुधार करते हुए उनको बेहतर बनाए जाए ताकि इसका उपयोग जनपद देहरादून को निर्यात हब बनाने में सहायता मिल सकें। इसके लिए बेहतर परिवहन की सुविधा हेतु नेटर्वक बनाते हुए देहरादून को बिजनेस काॅरिडोर से जोड़े जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य के स्थानीय प्रोडक्टस को राज्य के नाम पर ही ब्राडिंग कर बाजारों में लाया जाए ताकि राज्य के स्थानीय प्रोडक्टस की मार्केट में ब्राडिंग की जा सकें। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के निर्यात हेतु सप्लाई चेन को मजबूत करने हेतु सक्रिय संगठनों/संघों को इससे जोड़ते हुए कार्य करने को कहा। निर्यात प्रोत्साहन सुविधायें/साधन विकसित करने में जो स्थानीय स्तर पर जो बाधायें सामने आ रही है उनका आपसी समन्वय से निस्तारण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रचलित स्थानीय ब्रांड को राज्य के ब्रांड हिंलास के नाम से बाजारों में उतारने तथा इसके लिए प्रक्रिया सरल बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा ताकि जनपद के ऐसे स्थानीय उत्पाद जो बहुत ही गुणवत्ता पूर्वक है किन्तु राज्य के स्थानीय ब्रांड से जोड़े जाने की प्रक्रिया लंबी होने के कारण उनको इसका लाभ नहीं मिल पाने के कारण पिछड़ जाते हैं, इसमें प्रक्रिया सरल करने पर बल दिया जाए। साथ ही कहा कि युवाओं को दिये जाने वाले कौशल विकास प्रशिक्षण में धरातलीय अनुभव को विकसित किया जाय। कहा कि राज्य की परम्परागत पद्वति को भी अनुश्रवण करने की जरूरत है। बैठक में डिप्टी डीजीएफटी भारत सरकार तसलीम अहमद द्वारा स्थानीय प्रोडक्टस के निर्यात के संबंध में प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही जनपद में स्थानीय कृषि उत्पाद के लिए शोरूम बनाने का अनुरोध किया ताकि स्थानीय उत्पादों की पहचान लोगों को कराई जा सकें।

बैठक में डिप्टी डीजीएफटी भारत सरकार तसलीम अहमद, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, आरएम सिड़कुल शिवागीं सिंह, एजीएम/आरएम सिड़कुल से राखी, लीड बैंक से मिनाक्षी सिंह, शिक्षा विभाग से रविन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!