Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

एक्शन मोड में डीएम : जिलाधिकारी डॉ० आशीष श्रीवास्तव सड़क पर उतरकर परखी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाई गई व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी डॉ० आशीष श्रीवास्तव ने गुरुवार को सड़क पर उतरकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाई गई व्यवस्था परखी। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोविड कर्फ्यू के अनलाक की प्रक्रिया में अधिक सजगता के साथ काम करने की जरूरत है।

पहले जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां कोरोना जांच की सैंपलिंग के लिए बनाए गए बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बीर सिंह बुदियाल को निर्देश दिया कि बूथ पर अमीनों की ड्यूटी का रोस्टर बनाया जाए। साथ ही नायब तहसीलदार सदर को सैंपलिंग का नोडल अधिकारी बनाया गया। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों से कहा कि सैंपलिंग में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि लोग बिना जांच के दून में प्रवेश न कर सकें। इसके बाद जिलाधिकारी ने निरंजनपुर सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिहाज से की गई व्यवस्था को परखा। यहां एक दुकान पर गंदगी का ढेर और मास्क पहनने के नियम का पालन नहीं होता देख जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की

उन्होंने मंडी सचिव को संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि हर दुकान के आगे गोल घेरे बनाकर शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराया जाए। जिस समय फल-सब्जी की अनलोडिंग की जाती है, उस समय भी भीड़ एकत्र न हो। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस का भी आवश्यक सहयोग लिया जाए। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीर सिंह बुदियाल भी शामिल रहे।

इससे पहले जिलाधिकारी ने बुधवार देर रात स्मार्ट सिटी के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि टाइल लगाने के साथ उनकी लाकिंग भी कर दी जाए। नाली निर्माण के तुरंत बाद स्लैब डाला जाए और मैनहोल बनाने के बाद उसे अच्छी तरह कवर कर दिया जाए। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। विभिन्न सड़कों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार को हाईमास्ट लाइट व बेंच लगाने के स्थल बताए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!