Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर रामनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुनी जन-समस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2022, शनिवार, रामनगर। रामनगर में शनिवार को जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के आम लोगों द्वारा 35 विभिन्न समस्यायें एवं शिकायतें दर्ज करवाई गई।

अधिकांश समस्याओं/शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष समस्याओं / शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकार ने दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियो को निर्देश दिए है कि जो समस्यायें एवं शिकायतें पिछली जन शिकायत निवारण दिवस पर विभागों को प्रेषित की गई है वे उन्हें गंभीरता से लें। शिकायतें लंबित न रहें व आगामी जनसुनवाई में कोई भी शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए।

जनपद के रामनगर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा पानी समस्यायें, हैसियत प्रमाण-पत्र, आर्थिक सहायता, भूमि संबंधित आदि से सम्बन्धित 35 समस्यायें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं/शिकायतों को जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन-सुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें एव कार्यवाही से आवेदनकर्ता को भी अवगत करायें।

जनता दरबार में ग्राम हिम्मतपुर के समस्त ग्राम वासियों ने कॉलोनी में आए दिन पानी की समस्या बनी रहती है। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को तत्काल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

➥ राकेश रावत ने सिचाई संबंधित समस्या रखी डीएम ने सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
➥ हरि प्रकाश ने आर्थिक सहायता एव कान की मशीन उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया डीएम द्वारा समाज कल्याण अधिकारी को नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
➥ चंद्र सिंह ग्राम तमड जिला अल्मोड़ा ने रामनगर रेलवे स्टेशन में ओवर ब्रिज बनाने के लिए ज्ञापन दिया जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए रेलवे के अधिकारियों को पत्राचार करने के निर्देश दिए।
➥ ग्राम ढिकुली गर्जिया क्षेत्र में 15-16 परिवारों को पानी की समस्या से किशोर मीलेखी द्वारा समस्या दर्ज कराएगी जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को शीघ्र ही टैंक निर्माण के निर्देश दिए।
➥ भूपेंद्र सिंह खाती द्वारा गिरजा माता मंदिर में अव्यवस्थित पार्किंग को व्यवस्थित करने के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी को पार्किंग को व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, एसडीएम गोरव चटवाल, तहसीलदार विपिन चंद्र पन्त, ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी, श्रम अधिकारी हरीश कुमार कटियार, लोक निर्माण अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता नगर पालिका भरत त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत, शिल्पा मिश्रा जल संस्थान, सिंचाई विभाग मो वासिफ के साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!