Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के आयोजन से सम्बंधित दिशा निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, हल्द्वानी। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 3 अप्रैल (रविवार) को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने परीक्षा के सफल सम्पादनार्थ हेतु संबंधित नियुक्त नोडल अधिकारियों/ सेक्टर मजिस्ट्रेटो एवं केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए जनपद नैनीताल के अंतर्गत नैनीताल शहर में 23, रामनगर में 13 एवं हल्द्वानी शहर के 74 परीक्षा केंद्रों को सम्मिलित करते हुए जनपद मे कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को जो भी दायित्व दिये गये हैं वे उनका निर्वहन बताये गये निर्देशों के क्रम में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग की परीक्षायें बड़ी महत्वपूर्ण होती है इसे गम्भीरता से लें। परीक्षा केन्द्र प्रभारी परीक्षा केन्द्रों में शौचालय, पानी, विद्युत व्यवस्था, सैनिटाईजर एवं मास्क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें तथा परीक्षा केन्द्रों में कोविड-19 के नियमों का पालन करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व में ही अपने परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन करने एवं आपसी में सभी समन्वय बनाते हुए अपने मोबाईल नम्बरों का आदान-प्रदान करें तांकि परीक्षा के दौरान कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो उसका तत्काल समाधान किया जा सकें।

आयोग के प्रतिनिधि जितेन्द्र शुक्ल ने परीक्षा से सम्बन्धी जानकारी विस्तृत रूप से दी। उन्होंने बताया कि परीक्षायें दो पाली में होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2ः00 से 4ः00 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में मोबाईल एवं अन्य प्रतिबन्धित सामग्री नहीं ले जायी जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होती है तो मोबाईल नम्बर 7388939119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, गौरव चट्वाल, एसीएमओ रश्मि पंत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन के साथ ही नोडल अधिकारी, सैक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र प्रभारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!