Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी अजय सिंह ने कांवड़ मेला के प्रवेश द्वार शंकराचार्य चौक से पूरी कावंड़ पट्टी का किया निरीक्षण

कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 02 जून 2023, हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को आगामी 04 जुलाई से प्रारम्भ होने वाले कांवड़ मेला-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में कांवड़ मेला के प्रवेश द्वार शंकराचार्य चौक से पूरी कावंड़ पट्टी का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम कांवड़ मेला के प्रवेश द्वार शंकराचार्य चौक पहुँचे, जहाँ से उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ पट्टी का निरीक्षण करना प्रारम्भ किया। जैसे ही वे कांवड् पट्टी के प्रवेश द्वार पर पहुँचे, तो उन्हें कांवड़ पट्टी पर झूलती हुई पेड़ों की टहनियाँ तथा आसपास झाड़ियां दिखाई दी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जहाँ पर भी इस तरह की टहनियाँ व झाड़ियाँ आदि लटकी पड़ी हैं, उनकी यथाशीघ्र कटाई-छंटाई करने के निर्देश दिये। इसके बाद वे थोड़ी आगे बढ़े तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ पट्टी के किनारे-किनारे लगी हुई रेलिंग की ओर इशारा करते हुये कहा कि रेलिंग की ऊँचाई कम होने की वजह से इसके किनारे-किनारे अलग से टिन शेड लगानी पड़ती है। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि समय-समय पर बरसात होने की वजह से कांवड़ पट्टी के किनारे-किनारे कहीं-कहीं पर सुरक्षा दीवार टूटने के साथ ही भू-धंसाव हो गया है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऐसे स्थलों का चिह्नीकरण करते हुये पूरी नहर पट्टी की मरम्मत की जाये। उन्होंने नहर पट्टी पर कावंड़ियों की सुविधा के लिये जगह-जगह स्थापित किये गये पानी के पोस्टों का जायजा लिया तथा जिनमें टोंटी नहीं लगी है, वहाँ टोंटी लगाने एवं पानी की सप्लाई निरन्तर बनाये रखने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से पथ प्रकाश व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि जहाँ पर भी लाइट आदि की व्यवस्था होनी है, उसका समय से पूर्व अच्छी तरह परीक्षण कर लें तथा जहाँ-जहाँ पर भी लाइट स्थापित करने की आवश्यकता है, उसे स्थापित करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह आगे बढ़ते हुये भंगत सिंह घाट, ऊँचा पुल, दुर्गेश्वर महादेव मन्दिर श्याम नगर कॉलोनी ज्वालापुर, लालपुल होते हुये आगे बढ़े तो उन्हें कांवड़ पट्टी पर एक जगह सड़क धंसी हुई मिली, जिस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी मरम्मत यथाशीघ्र करने के निर्देश दिये। यहां से आगे बढ़ते हुये वे जटवाड़ा पुल होते हुये सन्त रविदास घाट के निकट बने हुये सुलभ टॉयलेट काम्पलेक्सपहुँचे, जहाँ उन्होंने सुलभ टॉयलेट कॉम्पलेक्स में स्थापित शौचालयों का निरीक्षण किया तथा इनमें साफ-सफाई तथा पानी की पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोहे का पुल, जल विज्ञान अनुसंधान केन्द्र बहादराबाद, खेलड़ी गाँव, शिव विहार कॉलोनी, केदारपुरम, दौलतपुर गाँव, डीएवी पब्लिक स्कूल होते हुये कृषि विज्ञान केन्द्र धनौरा के पास पहुँचे, जहाँ पर उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगर कहीं पर शौचालयों में दरवाजे नहीं हैं, तो उन्हें लगाया जाये एवं कांवड़ पट्टी पर जहाँ पर भी प्लास्टिक आदि पड़ा है, उसका उठान करते हुये निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह यहाँ से होते हुये एक्वा डैक्ट, उत्तराटैक पॉलिटेक्निक धनौरी, पिरान कलियर, सोलानी पुल, गणेशपुर चौक, ढेढेरा फाटक होते हुये लक्सर रोड की ओर बढ़े, जहाँ से होते हुये वे बहादुरपुर रेलवे फाटक लक्सर पहुँचे, जहाँ पर उन्होंने देखा कि फाटक के दोनों ओर जो सड़क है, डामरीकरण होने की वजह से सड़क की ऊँचाई बढ़ गयी है, जिसके कारण सड़क के किनारे-किनारे ऊबड़-खाबड़ व ऊँचा-नीचा हो गया है, जिससे सड़क पर आवागमन बढ़ने पर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि कांवड़ मेला प्रारम्भ होने से पूर्व सड़क के दोनों ओर क्रेश वैरियर लगाते हुये सड़क के दोनों किनारों को सड़क के अनुसार समतल करना सुनिश्चित करें। यहाँ से पूरा निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी बैरागी कैम्प पहुँचे।

बैरागी कैम्प पहुँचने पर जिलाधिकारी को अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरान बैरागी कैम्प में पार्किंग व्यवस्था, लाइट, पानी, संचार, वॉच टावर आदि जितनी भी व्यवस्थायें की जाती हैं, के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को विस्तार से जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुरूप कांवड़ मेले से सम्बन्धित जहाँ पर भी जो भी व्यवस्थायें बनानी हैं, उसके लिये सभी विभाग, जिसकी जो भी जिम्मेदारी है, आज से ही उसकी व्यवस्था बनाने में जुट जायें, जिसके लिये बजट की कहीं पर भी कोई कमी नहीं है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शााह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, ईई यूपीसीएल एस.एस. उस्मान, स्वास्थ्य विभाग से डॉ० आर.के. सिंह, जल निगम, जिला पंचायत, पुलिस विभागों के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!