Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तरकाशीउत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल हुए जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ की बातचीत

जिलाधिकारी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 मई 2023, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने रविवार को गंगोत्री भवन उत्तरकाशी में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल हुए जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ बातचीत की। सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं अनिकेत व ऋषि को भी राज्य पक्षी मोनाल के सफल रेस्क्यू करने पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने परिश्रम व अनुभव को साझा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। छात्र-छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि स्कूल से स्थानन्तरित एवं सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के स्थान पर समय से शिक्षकों की तैनाती करने का सुझाव दिया ताकि छात्राओं का किसी विषय का कोर्स ना छुट सके।

डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी मेहनती और कठिन परिश्रमी है। मेहनत व परिश्रम करने वालों को सफलता जरूर हांसिल होती है। उन्होंने कहा कि केरियर में आउट कम का बहुत प्रभाव पड़ता है। आप सभी मेहनती और अनुशासित है इसे अपने जीवन में नियमित बनायें रखे। हमेशा सकारात्मक रहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। जीवन में कोई भी परीक्षा आसान नही होती है और उसे उतीर्ण करना बिना तैयारी के सम्भव नही है। इसलिए अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। खेल और सामाजिक परिवेश को भी अपने जीवन का हिस्सा बनायें।

अभिवावकों के साथ चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी ने अपने बच्चों को आगे बढ़ाया है। आप सभी के होनहार बच्चे है, उम्मीद है कि आने वाले समय में औऱ बेहतर करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि माता पिता ही अपने बच्चों के असली मेंटॉर होते है जो अनेक प्रकार की मुश्किलें एवं चुनौतियों का सामना करके अपने बच्चों को सही दिशा दिखाते है। इसलिए माता-पिता के साथ ही बच्चों को भी मानसकि रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है।

सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं के नाम :
दसवीं में
कु० कोमल गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज उत्तरकाशी : 98.4%,
नारायण जोशी सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ : 98.4%,
अंशिका गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज उत्तरकाशी : 97.6%,
मनीष चौहान : 97.2%,
कृष्णा राणा, सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ : 97.4%,
गोपाल राणा सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ : 97.2%,
अंकित चंद बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ : 96%,
जतिन बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ : 95.2%,
बारहवीं में
हिमानी जीजीआईसी चिन्यालीसौड़ : 97%,
दिव्यांशु भट्ट ज्योतिपुरम तिलोथ : 95.2%,
मीरा अवस्थी सरस्वती इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ : 94.8%
आयुषी नॉटियाल जीआईसी साल्ड : 94%,
स्वराज रमोला रा०ई०का०चिन्यालीसौड़ : 93%,
आनंद राम गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज उत्तरकाशी : 92.8%,
अनुज भट्ट गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज उत्तरकाशी : 92.6%,
आरोही नॉटियाल के०वी० : 95.6%

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा,पदमेंद्र सकलानी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!