Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

नदियों के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे वृहद वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। जनपद की नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ #जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए, इस पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे वृहद वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें एवं जिन व्यक्तियों द्वारा नदी में कूड़ा डाला जाता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा यात्रा मार्ग में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए नियमित साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ को निर्देश दिए हैं कि कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड हेतु चयनित की गई भूमि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु उप वन संरक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए इस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता सिंचाई पीएस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट,जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!