Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डनैनीताल

नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.नि.) धीराज सिंह गर्ब्याल ने की सम्बंधित अधिकारियों की नियुक्ति

अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवचरण द्विवेदी को नामित किया जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 मार्च 2023, गुरूवार, नैनीताल। नागर स्थानीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका, परिषद एवं नगर पंचायतों) के निर्वाचन हेतु मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण एवं उनकी वार्डवार मतदाता सूची, निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.नि.) धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक अधिकारी तथा नोडल अधिकारी के पदों पर नियुक्त कर दी है।

➤जिला निर्वाचन अधिकारी गर्ब्याल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवचरण द्विवेदी को जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद के अन्तर्गत समस्त स्थानीय निकायों के लिए आयोग की ओर से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के कार्यों पर निगरानी तथा समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अपने कृत्यों का निर्वहन करेंगे।

➤जिला निर्वाचन अधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में पर्यवेक्षक, संगणक एवं इस कार्य में सम्पादन करने में नियुक्त अन्य कार्मिक अपने कृत्यों का निर्वहन करेंगे। सहायक निर्वाचक अधिकारी सम्बन्धित निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

➤जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के दिशा निदेशानुसार नगर निगम हेतु सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं अन्य समस्त निकायों मे सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया है कि सम्बन्धित निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे तथा पुनरीक्षण सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें स्थापित करेंगे।

➤जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी नैनीताल, उपजिलाधिकारी रामनगर, उपजिलाधिकारी कोश्याकुटोली, उपजिलाधिकारी धारी तथा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, कोश्याकुटोली, धारी, कालाढूँगी तथा तहसीलदार लालकुआँ को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है तथा सहायक नगर आयुक्त हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद नैनीताल,रामनगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भवाली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भीमताल, कालाढूँगी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालकुआँ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!