Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला सलाहकार समिति पी.सी.पी.एन.डी.टी. की बैठक

समिति की बैठक त्रैमासिक के स्थान पर प्रत्येक माह करवाना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फ़रवरी 2023, मंगलवार, टिहरी गढ़वाल। जिला सलाहकार समिति पी.सी.पी.एन.डी.टी. की बैठक आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एस.डी.एच. नरेन्द्रनगर में रेडियोलाॅजिस्ट के रिक्त पद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में सील अल्ट्रासाउंड मशीन को पुनः उपयोग में लाने, जिला अस्पताल बौराड़ी में उपलब्ध दो अल्ट्रासाउण्ड मशीन में से एक मशीन को सी.एच.सी. चम्बा में हस्तान्तरित करने, मसीहा अस्पताल के अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र के पंजीकरण/नवीनीकरण, स्मृति नर्सिंग होम घनसाली के अल्ट्रासाउंड केंद्र के पंजीकरण/नवीनीकरण, जनपद के लिंगानुपात आदि पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि समिति की बैठक त्रैमासिक के स्थान पर प्रत्येक माह करवाना सुनिश्चित करें, ताकि प्रगति रिपोर्ट का पता चल सके। कहा कि दो साल से ज्यादा पुराने एफ फार्म को निस्तारित करने से पूर्व यह चैक कर लें कि कोई प्रकरण विचाराधीन न हो, इसके लिए समिति गठित कर लें। उन्होंने कहा कि 2 साल से ज्यादा पुराने अभिलेखांे को डिजिटल फार्म में रखना सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से भी उसे अपडेट करते रहे। सामु.स्वा. केंद्र थत्यूड़ में सील अल्ट्रासाउंड मशीन को पुनः उपयोग में लाने हेतु सभी डाक्यूमेंट को चेक करने, लिंगानुपात संबंधी रिपोर्ट का मिलान एएनएम सेंटर से रेण्डमली चैक करने तथा जनजागरूकता हेतु ग्राम स्तर पर एनजीओ के माध्यम से बैठके आयोजित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि गयनोलाॅजिस्ट जब काम करें, तो उनके काम को एएनएम भी देखें।

जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल बौराड़ी में उपलब्ध दो अल्ट्रासाउण्ड मशीन में से एक मशीन को सी.एच.सी. चम्बा में हस्तान्तरित करने की स्वीकृति दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी डाॅ० मनु जैन ने बताया कि माह अप्रैल से जनवरी 2023 तक का सेक्स रेश्यो 913.34 है।

बैठक में सीएमएस डॉ० अमित राय, एसीएमओ डाॅ० एल.डी. सेमवाल, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी तनुजा रावत, आशा कोर्डिनेटर गोबर्द्धन गोस्वामी, पीओ आरकेएसके नरेन्द्र रावत सहित डाॅ० सुनीता, निर्मला बिष्ट, जे.पी. बडोनी, दरम्यान रावत आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!