Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रेमडेसिविर दवा की किल्लत के बीच जिला प्रशासन की टीम ने रेसकोर्स चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून। रेमडेसिविर दवा की किल्लत के बीच इसकी कालाबाजारी की शिकायत भी निरंतर मिल रही है। विशेषकर रेसकोर्स चौक स्थित रिंकू मेडिकोज के बारे में कालाबाजारी की बात सामने आ रही है। लिहाजा, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को यहां छापेमारी की।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एक टीम सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और दूसरी टीम एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल के नेतृत्व में बनाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मेडिकल स्टोर, जबकि एसडीएम की टीम ने मेडिकोज संचालक के रेसकोर्स स्थित घर पर छापा मारा। हालांकि, स्टोर व घर से रेमडेसिविर दवा बरामद नहीं की जा सकी। सिटी मजिस्ट्रेट चौहान ने बताया कि दवा कहीं अन्यत्र भी छिपाई जा सकती है। ऐसे में गोपनीय आधार पर उसका भी पता किया जा रहा है। छापेमारी में सीओ सिटी, सीओ नेहरू कॉलोनी समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी शामिल रहे।

दोपहर दो बजे से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने के जिला प्रशासन के फैसले से व्यापारी खुश नहीं हैं। उनका तर्क है कि जिला प्रशासन ने कर्फ्यू का समय शाम सात बजे से किया है और दुकानें दोपहर दो बजे बंद करवा दी गई हैं। केवल चार घंटे में व्यापारी क्या कमाएंगे और क्या अपने कर्मचारियों को वेतन देंगे। व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि जीवन भी जरूरी है और आजीविका भी, लेकिन दून जिला प्रशासन आजीविका को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है। पहले ही छोटे व्यापारी पिछले साल के लॉकडाउन से हुए घाटे से उबर नहीं पाए हैं।

व्यापारी वर्ग कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर प्रशासन के साथ चलने को तैयार है, लेकिन परिवार का भरण पोषण व दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन का प्रबंध तो करना ही होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से बाजार का समय बढ़ाने की मांग की है। दून वैली महानगर उद्योग व्यायार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि दो बजे तक दुकानदार क्या व्यापार करेंगे। जब कर्फ्यू सात बजे से है तो कम से कम शाम छह बजे तक तो दुकानें खुली रखी जा सकती थीं। उधर, दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बंगा ने कहा कि वाहन सात बजे तक दौड़ते रहेंगे और दुकानें दो बजे बंद हो जाएंगी, यह ठीक नहीं है। हजारों व्यापारी पहले ही गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!