Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंदेश

सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना में तैनात जवानों में विवाद, दो की मौत, 2 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2022, शुक्रवार, पुंछ जिला पुंछ के सुरनकोट से एक बड़ी घटना की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सुरनकोट में सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना की एक बटालियन में तैनात जवानों में किसी बात पर विवाद छिड़ गया, जिसके बाद वहां गोलियां भी चली। इस घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस विवाद में जो जवान मारे गए व घायल हुए हैं, वे स्थानीय बताए जा रहे हैं।

सुरनकोट पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि यह मामला सुबह साढ़े पांच बजे के करीब का है। बताया जा रहा है कि 156 टेरिटोरियल बटालियन के इन जवानों की सुबह 6:00 बजे परेड होनी थी। उससे पहले ही किसी मामले को लेकर जवानों में आपसी विवाद छिड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि जवानों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच कुछ जवानों ने परेड के लिए दिए गए हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी जवान स्थानीय बताए जाते हैं। मरने वाले दो जवानों में से एक की पहचान सिपाही अबरार अहमद के तौर पर की गई है। सूत्रों ने बताया कि अबरार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दूसरे जवान की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई है। घायल दो अन्य जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हेलीकाप्टर की मदद से सेना अस्पताल ऊधमपुर लाया गया है।

गोलीबारी की आवाज सुनते ही बटालियन में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। दूसरे जवान व अधिकारी गोलीबारी की आवाज सुनकर जब विंग में पहुंचे तो कुछ जवान जमीन पर खून में लथपथ गिरे हुए थे। सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने दो को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। जवानों ने इस गोलीकांड की वजह विवाद तो बताया परंतु यह पता नहीं चल पाया है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ। वहीं सेना के किसी भी अधिकारी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल जवानों की हालत स्थिर होते ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!