Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखण्ड को सम्रद्ध बनाने पर प्रवासी मीट में समस्या औऱ समाधान पर हुई चर्चा

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे मंत्री, विधायक, नौकरशाह, कर्मचारियों की पोल खोलने को प्रेशर ग्रुप का गठन

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बुद्धिजीवी समाज ने उत्तराखंड प्रवासी समाज के साथ एक संवाद वार्ता/प्रवासी मीट बैठक रखी गई। प्रवासी मीट में देश के तमाम राज्यों से आए लोगों के अलावा उत्तराखंड के बुद्धिजीवी लोगों ने शिरकत की। उत्तराखंड राज्य की समृद्धि के लिए किस प्रकार कार्य किया जा सकता है इस पर सभी ने अपने- अपने विचार रखे। प्रवासी मीट में प्रवासियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं तो स्थानीय लोगों ने उस पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

इस बैठक में राजधानी निवासी समाज ने प्रश्न उठाये कि सरकार पहल करे न करे आप लोग तो यह पहल करो कि जितने भी इंडस्ट्रियलिस्ट यहाँ उपस्थित हैं वे यहाँ अपनी फैक्ट्री लगायें व पहाड़ के नौनिहालों को रोजगार उपलब्ध करवाए। इसके बाद जो प्रवासी उत्तराखंडियों ने अपना दुखड़ा बताया तो सचमुच कान खोल देने वाला था। एक इंडस्ट्री के मालिक ने बताया कि उन्होंने उत्तराखण्ड के सेलाकुई में प्लांट लगाया सोचा यहां से वे पहाड़ के युवाओं को व्यापार देगा। बेटी ने अपने इलाके में ठेठ सुदूर पहाड़ में पेट्रोल पंप लगाया सोचा उसके गांव के लोगों को 80 रुपये लीटर का पेट्रोल पेटी डीलरों से डेढ़ सौ रुपये में न खरीदना पड़ेगा। लेकिन हासिल क्या हुआ-पटवारी से लेकर एसडीएम व एसडीएम से लेकर सचिवालय तक पूरा करप्शन ही करप्शन है।
उन्होंने कहा पहाड़ में पहाड़ का ही बिजनेशमैन फेल है क्योंकि जिन्हें हम चुनकर विधान सभा भेजते हैं वही करप्शन में इतना लिप्त हो जाते हैं कि उनके आगे पहाड़ व पहाड़ी मानसिकता रखने वाले हम लोग बौने नजर आते हैं। उन्हें तो वे व्यवसायी इस प्रदेश में चाहिए जो सेलाकुई या हरिद्वार उधमसिंह नगर में टिन शेड्स डाले, सब्सिडी खुद भी खाए व अधिकारी कर्मचारी व विधायक मंत्रियों को खिलाये व फुर्र हो जाय। यही कारण है कि सेलाकुई में ऐसी सैकड़ों फैक्टरियां बन्द पड़ी हैं जो सब्सिडी खाकर रफ्फूचक्कर हो गए। हमने प्लांट विधि विधान से लेकिन आये दिन छोटे से लेकर बड़ा घूसखोर अफसर ऑब्जेक्शन लगाता रहा। जब घूस नहीं मिली तो चालान कर मशीनें सीज कर गया। राजनेताओं से बात हुई तो बोले- फ़ाइल के साथ गांधी जी को भी चिपका दिया करें स्मूथली काम हो जाएगा।

सचमुच ऐसे सिस्टम से तंग आकर एक बिजनेसमैन ने अपनी फैक्ट्री किसी व्यवसायी को किराए पर सौंपकर करोड़ों का नुकसान होकर फिर से पलायन कर दिया।
राजधानी निवासी, पत्रकार, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के व्यक्ति, संस्कृतिकर्मी इस पीड़ा को सुनते रहे। क्योंकि इसके आगे कहने सुनने को बचा ही क्या था। आखिर तय हुआ कि हम न किसी दल के लिए न किसी राजनेता के लिए और न ही किसी अधिकारी के पक्ष में खड़े होंगे। भविष्य में ऐसे प्रकरण सामने आए तो ऐसे व्यक्तियों को एक साथ सोशल साइट, बीच चौराहे व संगठन की शक्ति से बेपर्दा करेंगे जो कमीशन व करप्शन की चादर ओढ़े सियार हमारे अपनों के घर वापसी के दरवाजे बंद किये हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!