Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिग्विजय सिंह बोले, “राष्ट्रपति से कोई उम्मीद नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव बना सकते हैं सीएम नीतीश कुमार”

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बुधवार। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति से ‘कोई उम्मीद नहीं है’। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं को एनडीए के उन सभी सहयोगियों के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए जिन्होंने अतीत में किसानों का समर्थन किया है।

एक उदाहरण का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बना सकते हैं। इसी के साथ ही बिहार चुनाव परिणाम के ठीक बाद, जिसमें कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन दिखाया, सिंह ने अपनी ‘राष्ट्रीय आकांक्षाओं’ को पूरा करने के लिए महागठबंधन में फिर से शामिल होने के लिए नीतीश को आमंत्रित किया।

सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि प्रमुख नेताओं का एक दल बुधवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात करेगा, जिसमें संसद द्वारा मंजूरी दिए गए तीन कृषि कानूनों पर अपना विरोध व्यक्त किया जाएगा। कहा गया कि 11 दलों के प्रतिनिधि राष्ट्रपति से मिलना चाहते थे, लेकिन राष्ट्रपति भवन में बैठक के लिए केवल 5 नेताओं को ही मिलने दिया जाएगा। COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण अनुमति नहीं दी गई।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, द्रमुक के टीआर बालू और भाकपा के प्रतिनिधि विपक्षी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने की उम्मीद है।

ज्ञात रहे कि नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध बढ़ गया है और इसके चलते बुधवार को किसान नेताओं और सरकार के बीच होने वाली छठे दौर की वार्ता टल गई है। भारत बंद के आयोजन के बाद और वार्ता से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गतिरोध तोड़ने के लिए मंगलवार शाम 13 किसान नेताओं के साथ बैठक की। इसमें किसान संगठन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन सरकार का कहना है कि कानूनों को रद करना संभव नहीं है, इनमें संशोधन किए जा सकते हैं। सरकार ये संशोधन प्रस्ताव बुधवार को सौंपेगी और इन पर चर्चा के बाद किसान संगठन अपने आगे के कदम पर फैसला करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!