Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
फिल्म-जगतमनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 550 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर’ का दबदबा लगातार बना हुआ है। रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वीकडेज में मजबूत प्रदर्शन करने के बाद वीकएंड पर एक बार फिर इसके कलेक्शन में जोरदार उछाल देखा गया। तीसरे रविवार को भी फिल्म ने शानदार कारोबार करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के साथ ही फिल्म ने न सिर्फ नई फिल्मों को पीछे छोड़ा, बल्कि पहले से कायम कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। साल 2025 की यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

तीसरे वीकएंड में भी जबरदस्त कमाई

फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई 253.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को फिल्म ने 34.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही यह तीसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। वहीं तीसरे रविवार को फिल्म ने 38.50 करोड़ रुपये कमाए।

600 करोड़ क्लब पर नजर

‘धुरंधर’ का कुल नेट कलेक्शन अब 555.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म का अगला लक्ष्य 600 करोड़ क्लब में एंट्री करना है। खास बात यह है कि 25 दिसंबर तक इसके सामने कोई बड़ी भारतीय फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिससे इसकी कमाई को और रफ्तार मिल सकती है।

तीसरे रविवार की सबसे बड़ी हिट

तीसरे रविवार के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ ने पुष्पा 2, छावा, स्त्री 2 और जवान जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल रिलीज फिल्मों की कमाई की रेस में फिलहाल सिर्फ ‘छावा’ ही इससे आगे है, जिसका कुल नेट कलेक्शन 601.54 करोड़ रुपये रहा है।

स्टारकास्ट बनी बड़ी ताकत

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार कहानी और स्टारकास्ट के दम पर ‘धुरंधर’ आने वाले दिनों में और नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!