Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिव्य और भव्य होगा धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत कल 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इसके साथ ही साधु संत व शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनमानस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता का आयोयन किया गया। प्रेसवार्ता को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य को बनाने का काम किया है। राज्य आंदोलनकारियों का सपना भ्रस्टाचार मुक्त शासन का था, जिसे भाजपा ने पूरा किया है। इस बार महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ है, महिलाओं का वोट भाजपा को मिला है। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य भव्य बनाने जा रही है।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने बताया कि कल सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के सभी विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मंदिरों, मसभी गुरुद्वारों समेत अन्य धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना करते हुए दिन की शुरुआत की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत कल 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इसके साथ ही साधु साधु संत व शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनमानस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी कल के शपथ ग्रहण समारोह को पार्टी दिव्य और भव्य बनाने जा रही है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी समेत अन्य पदाधिकारी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसमें मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कर्यकर्ताओं को आमंत्रण भेजा गया है। जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओं की सूची देने को कहा गया है। शपथ ग्रहण में आने से पहले कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता मंदिरों में लोककल्याण के लिए पूजन के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रमुख समाज सेवी, साहित्यकार, लेखक, प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरों के साधु शपथ ग्रहण में शरीक हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्ता को शपथ ग्रहण समारोह मे शरीक होने की सूचना प्रदेश स्तर से दी जाएगी। जिलों में शपथ ग्रहण से सम्वन्धित सूचना जिलाध्यक्षों से ली जा सकेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!