Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डजॉब्सताज़ा खबरें

बेरोजगारों पर मेहरबान उत्तराखंड की धामी सरकार, 5 सरकारी विभागों में 157 रिक्त पदों पर नौकरी का दिया मौका

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 नवम्बर, 2021, देहरादून। धामी सरकार बेरोजगारों पर मेहरबान है। पांच सरकारी विभागों में 157 रिक्त पदों पर नौकरी का मौका दिया जा रहा है। अभ्यर्थी 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आयोग की बेवसाइट http://www.sssc.uk.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विदित रहे कि प्रदेश सरकार ने इसी महीने 4 अन्य सरकारी विभागों में रिक्त समूह ग के 423 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ की थी।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी बतातें हैं कि प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक के 109 पद, कर्मशाला अनुदेशक इलेक्ट्रोनिक्स व कर्मशाला अनुदेशक विद्युत के 16, जनजाति कल्याण विभाग में 15 पद, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में लाइनमेन का एक, लघु सिंचाई विभाग सहायक बोरिंग टेक्नीशियन 13 व उरेड़ा में तकनीकी सहायक के तीन पदों पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण काल के कारण अधिकतम आयु वर्ग में एक वर्ष की छूट दी गई है। अभ्यथी को किसी भी आवेदन पत्र भरने से पूर्व अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) भरना अनिवार्य है। इसके बाद ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। सरकार की ओर से फीस माफ कर दी गई है। आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को फीस नहीं भरनी होगी। शैक्षणिक योग्यता संबंधी संपूर्ण जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा मार्च 2022 में संभावित है।

महत्वपूर्ण तिथियां :

  • आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2021,

यहां करें आवेदन : http://www.sssc.uk.in

परेशानी की स्थिति में यहां करें संपर्क :

  • टोल फ्री नंबर: 9520991172
  • व्हाट्सएप : 9520991174

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!