Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

DGP अशोक कुमार ने कोविड-19 के चलते हर सरकारी अस्पताल में दो से चार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रखने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और वाहिनियों के कमांडेंट को पुलिस अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर डीजीपी ने कहा कि कोविड के उपचार के लिए जनपदों में स्थापित पुलिस अस्पतालों में इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। संक्रमित पुलिसकर्मियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए बड़े जिले 10 सिलिंडर व छोटे जिले पांच सिलिंडर अपने पास रखें।

सभी जिला प्रभारियों को डीजीपी ने कोविड के चलते हर सरकारी अस्पताल में दो से चार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हर पुलिसकर्मी को फेस मास्क और फेस शील्ड उपलब्ध कराई जाए। जिन पुलिसकर्मियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगी है, वह जल्द से जल्द डोज लगवाएं। बताया कि जिन जिलों में स्मार्ट कंट्रोल रूम नहीं है, वहां स्मार्ट कंट्रोल रूम बनाने का लक्ष्य इस वर्ष पूरा किया जाएगा। प्रदेश के सभी थानों में नए कंप्यूटर मुहैया कराए जाएंगे। अब थाने के रिसेप्शन पर भी कंप्यूटर होगा। वहीं, पीएसी जवानों के लिए बस की व्यवस्था की जा रही है ताकि उन्हें मूवमेंट के दौरान ट्रक में यात्रा न करनी पड़े।

बैठक में डीजीपी ने बताया कि उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षी रैंकर भर्ती में चयनित जो कर्मी किन्हीं कारणों से शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं दे पाए, वह अब छह मई को यह परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंत तक पौड़ी, अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ की पुलिस लाइन और आइआरबी द्वितीय का उच्चीकरण पूरा हो जाएगा। साथ ही राज्य के जर्जर थानों व चौकियों के भवनों का नवीनीकरण और सुधारीकरण भी किया जाएगा।

बैठक में डीजीपी ने बताया कि विवेचना को गति देने के लिए विवेचना अधिकारियों को टैबलेट दिए जाने की योजना है, जिससे वह अपनी केस डायरी का कार्य घटनास्थल से ही शुरू कर सकें। उन्होंने बताया कि न्यायालयों में केस से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते वर्तमान में जांच अधिकारी अपनी केस डायरी सीसीटीएनएस के माध्यम से लिखते हैं, जिसमें काफी समय लगता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!