Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखण्डस्वास्थ

स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा आयोजित “देवभूमिः चिकित्सा सेवा के सात वर्ष” कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग 

आकाश ज्ञान वाटिका। १७ फ़रवरी, २०२० (सोमवार)। रविवार, १६ फ़रवरी, २०२० को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा आयोजित “देवभूमिः चिकित्सा सेवा के सात वर्ष” कार्यक्रम में  प्रतिभाग किया।
[box type=”shadow” ]कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह मिशन लगातार सात वर्ष से उत्तराखण्ड के  विषम भौगोलिक परिस्थिति में स्थित केदारनाथ, बदीरनाथ, यमुनोत्री तथा अन्य दूरस्थ जगहो मेें अपनी चिकित्सा सेवाऐं उपलब्ध करा रहा है, जोकि अतुल्यनीय हैै।

मुुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल पहले राज्य में डाॅक्टरों की संख्या १०८७ थी वह अब बढकर २१०० हो गयी है।  टेलीरेडियोलाॅजी/टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की गयी है। उत्तराखण्ड चमोली जिले में स्थित घेसगाॅव को नई दिल्ली स्थित अपोलो हाॅस्पिटल से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के लिये निःशुल्क हाॅस्टल एवं यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि  देहरादून से गौचर तक हैली सेवा प्रारंभ की गई है। अब देहरादून से गौचर ४० मिनट तक पहुॅचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिशन द्वारा स्वर्गीय डॉ० नित्यानन्द जी का सपना पूर्ण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर पुस्तक “देवभूमिः चिकित्सा सेवा के सात वर्ष” का विमोचन भी किया।[/box]
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वामी विवेकानन्ंद हेल्थ मिशन में  सराहनीय योगदान के लिये एम्स(AIIMS) ऋषिकेश को पुरस्कृत किया।
ज्ञातव्य है कि स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी की स्थापना का उद्देश्य उत्तराखण्ड राज्य के चारों धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।  वर्ष २०१२ में प्रथम केन्द्र धर्मावाला, देहरादून में स्थापित किया गया है। तत्पश्चात् गंगोत्री धाम मार्ग में स्थित मनेरी, केदारनाथ धाम मार्ग में स्थित नारायण कोटी, यमुनोत्री धाम मार्ग में स्थित बड़कोटी एवं बदरीनाथ धाम मार्ग में स्थित पीपलकोटी में क्रमानुसार स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ हाॅस्पिटल आरंभ हुए है। इन केन्द्रों के माध्यम से वहाॅं के निवासियों एवं तीर्थयात्रियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इसी कड़ी में मिशन द्वारा वर्ष २०१९ में बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में स्वामी विवेकानंद सेवार्थ हाॅस्पिटलों की स्थापना की गई है।
कार्यक्रम में  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ० हर्ष वर्धन, उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्या, परमपूज्य श्री विजय कोशल महाराज, परमपूज्य माता मंगलाजी, सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डाॅ० कृष्ण गोपाल, सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री सुरेश सोनी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!